फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 10', टीवी के ये बड़े सितारे आएंगे नजर

Sat, 22 Feb 2020 04:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
khatron ke khiladi - फोटो : social media
'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन का आज से प्रसारण होने जा रहा है। कलर्स चैनल पर आज रात नौ बजे से शो ऑन एयर होगा। इस बार भी इसे मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। टीआरपी के हिसाब से देखें तो जब भी 'खतरों के खिलाड़ी' शुरू होता है हमेशा टॉप पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहा है। यही नहीं रियलिटी शो 'बिग बॉस' से भी ज्यादा इसकी टीआरपी रही है।
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media
'खतरों के खिलाडी़ 10' की शूटिंग इस साल बुल्गारिया में हुई है। बुल्गारिया के खूबसूरत जगहों पर कंटेस्टेंट कई तरह के एडवेंचर से भरे गेम्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इस बार भी ये सितारे खूंखार जानवरों के बीच अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
khatron ke khiladi season 10 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे दिखेंगे। करिश्मा तन्ना, धर्मेश येलांदे, करण पटेल, रानी चटर्जी, आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश और अमृता खानविलकर शो का हिस्सा हैं। शो में सभी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

4 of 5
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media
'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले सितारों की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण पटेल को सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। उन्हें हर एपिसोड के 5-6 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि कोरियोग्राफर धर्मेश को हर एपिसोड के चार लाख रुपये मिलेंगे। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं करिश्मा तन्ना को 'खतरों के खिलाड़ी' के हर एपिसोड के दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khatron ke khiladi season 10 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पिछले दिनों शो के कई प्रोमो सामने आए हैं, जिनमें खतरनाक स्टंट का एक अलग ही लेवल देखने को मिला है। कलर्स का शो 'बिग बॉस 13' का वीकेंड का वार साढ़े चार महीने से नौ बजे प्रसारित हो रहा था। अब इस जगह 'खतरों के खिलाड़ी' दिखाया जाएगा। शो के बारे में रोहित शेट्टी ने कहा था कि इस बार कंटस्टेंट को 10 गुना ज्यादा खतरों का सामना करना पड़ेगा।

Dada Saheb Phalke Awards 2020: ऋतिक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें