'बिग बॉस' के घर से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट रोहन मेहरा बेहद ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। शो के बाहर आकर उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। रोहन का मानना है कि बाणी का फिनाले में शामिल होना उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि रोहन ने घर से बाहर आकर एक इंटरव्यू में बाणी को फिनाले में शामिल न होने के लायक बताया है।
विज्ञापन
Bigg Boss : रोहन को बरदाश्त नहीं ये लड़की फिनाले में करे शिरकत
2 of 5
इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी जगह पर बाणी का फिनाले में जाना बिल्कुल सही नहीं है। साथ ही रोहन ने मनु पंजाबी को भी फिनाले के लिए सही कंटेस्टेंट नहीं बताया है।
विज्ञापन
Bigg Boss : रोहन को बरदाश्त नहीं ये लड़की फिनाले में करे शिरकत
3 of 5
रोहन का कहना है कि बाणी बहुत ज्यादा सेल्फिश है। शो के केवल कुछ ही कंटेस्टेंट हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। अगर आप उसके दोस्त हैं तो वो आपके लिए बहुत मुश्किलें खड़ी कर देगी। उसके साथ घर में रहना बहुत मुश्किल है।
Bigg Boss : रोहन को बरदाश्त नहीं ये लड़की फिनाले में करे शिरकत
4 of 5
बाणी को मिल रही वोटिंग पर रोहन का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उसे कैसे सपोर्ट करते हैं जबकि वो शो में एक भी टास्क सही से पूरा नहीं करती हैं। रोहन ने कहा कि वो अपने एलिमिनेशन से काफी हैरान भी हैं।
Bigg Boss : रोहन को बरदाश्त नहीं ये लड़की फिनाले में करे शिरकत
5 of 5
वहीं लोपामुद्रा से अपनी दोस्ती को लेकर रोहन ने कहा कि उनकी और लोपा की दोस्ती कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। वो दोनों अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती शो के बाहर आने के बाद भी चलती रहेगी।