फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के चलते मां ने हीरोइन को घर से निकाला, किराए के घर में रहने को मजबूर

Thu, 26 Jan 2017 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मशहूर टीवी शो 'उतरन' के जरिए लोकप्रियता के नए आयाम छूने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई के हाल ही में उस वक्त होश उड़ गए जब उनकी मां ने उन्हें घर से निकाल दिया। ये कुछ दिन पहले की बात है।
विज्ञापन

इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में

2 of 5
- फोटो : self
दरअसल नंदीश संधू से तलाक लेने के बाद रश्मि देसाई का अफेयर एक्टर लक्ष ललवानी के साथ शुरु हुआ, हालांकि उनकी मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, रश्मि की मां ने उन्हें चेतावनी दी थी कि या तो वो लक्ष के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लें या फिर फैमिली के साथ अपने सारे नाते तोड़ दें। मां को लगा रश्मि परिवार को चुनेंगी, लेकिन उन्होंने परिवार के ऊपर ब्वॉयफ्रेंड को चुना।
विज्ञापन

इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में

3 of 5
इससे गुस्सा होकर रश्मि को उनकी मां ने अपना सामान पैक करने और घर छोड़कर जाने को कह दिया। इतना ही नहीं रश्मि को ये चेतावनी भी दे दी गई कि जहां भी उनकी मां और भाई रहेंगे वहां उन्हें बिल्कुल भी नहीं बुलाया जाएगा।

इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में

4 of 5
- फोटो : Twitter
ये सुनते ही रश्मि के होश उड़ गए और वो परेशानी में आ गईं क्योंकि ना तो उनके पास अब रहने के लिए कोई घर था और ना ही किराए पर घर लेने के लिए पैसे। इसके बाद रश्मि ने अपने कई जानकारों को फोन किए और आखिरकार उनके पुराने इवेंट मैनेजर संतोष गुप्ता उनकी मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने रश्मि देसाई के लिए लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट ढूंढा जिसमें दो और लोग पहले से ही किराए पर रहे थे और रश्मि को किराया भरने के लिए पैसे भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में

5 of 5
हालांकि अब रश्मि देसाई के लिए हालात कुछ ठीक होते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनका एक नया टीवी शो जल्द ही शुरु हो रहा है और इसके लिए उन्हें एडवांस में कुछ पैसे भी मिले जिससे उन्होंने खुद लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें