फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rising Star: इस कंटेस्टेंट को नहीं आता हिंदी का एक भी शब्द, गाया ऐसा गाना खड़े हो गए जजों के कान

Mon, 22 Jan 2018 07:54 AM IST
amarujala.com-written by- अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shri Prasanna
सिंगिंग रियल्टी शो राइजिंग स्टार में सोच की दीवार उठाने आईं आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से श्री प्रसन्ना। दरअसल, प्रसन्ना को हिंदी का एक भी शब्द नहीं आता। लेकिन वे हिंदी गानों को बड़ी ही खूबसूरती से गाती हैं...चलिए जानते हैं आखिर क्या है माजरा
विज्ञापन

2 of 5
Rising Star
20 जनवरी से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ सिंगिंग रियल्टी शो राइजिंग स्टार एक ऐसा शो है जिसमें ना कोई उम्र की सीमा है और ना ही किसी भी तरह का कोई भेदभाव और ऐसे में शो में पहुंची विशाखापट्टनम से तेलुगू गर्ल श्री प्रसन्ना। बता दें कि प्रसन्ना को हिंदी का एक भी शब्द नहीं आता लेकिन उनकी गायकी से जज हैरान हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Rising Star
यहां तक कि शो में वे एक ट्रांसलेटर भी लेकर आईं। इतना ही नहीं सुपर सिंगर शंकर महादेवन एक बार को चौंक गए कि जब ये हिंदी नहीं बोल सकती तो गाएंगी कैसे।  प्रसन्ना ने तेलुगू में बताया कि वे यू ट्यूब पर गाने सुनकर उन्हें याद करती है और साथ में गाने की फिलिंग्स का भी ध्यान रखती हैं।

4 of 5
Rising Star
प्रसन्ना ने फिल्म 'एबीसीडी -2' का गाना 'सुन साथिया' गाया। हालांकि प्रसन्ना गाने में कई बार ऊपर-नीचे होती दिखाई दी। लेकिन जज इस बात से हैरान थे कि प्रसन्ना के सभी हिंदी शब्द बहुत ही साफ उतर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rising Star
शो के जज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजित दोसान्ज, चार बार के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड जीतने वाले शंकर महादेवन और सिंगर मोनाली ठाकुर है। तीनो ही जज ने गायिकी के क्षेत्र में महारत हासिल की हुई है। वही जनता को एंटरटेन करने के लिए शो के होस्ट रवि दुबे और चाइल्ड आर्टिस्ट पार्थ धमिजा भी आपको अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें