फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत के बाद अलीबाबा शो पर लगने जा रहा ब्रेक, शीजान की जगह लेंगे यह अभिनेता?

Fri, 30 Dec 2022 01:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते शनिवार को टीवी के सेट पर ही फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उनका परिवार और मां सदमे में हैं। तुनिशा के जाने के बाद उनके को-स्टार शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लग रहा है। शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में शो के दोनों सितारे न रहने से शो पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में खबर आ रही है कि अब शीजान की जगह जल्द ही किसी दूसरे सितारे की एंट्री होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
शीजान, अभिषेक निगम - फोटो : सोशल मीडिया
अलीबाबा शो के लीड कैरेक्टर्स तुनिशा और शीजान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आने लगी थी। फैंस दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाते थे, कि तभी तुनिशा की आत्महत्या के बाद सीरियल पर ब्रेक लग गया। अब खबर आ रही है कि शो में शीजान खान को अभिषेक निगम रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि अभिषेक ने तुनिशा के साथ टीवी शो 'हीरो गायब मोड ऑन' में काम किया था। हालांकि अभी शो के लीड एक्टर को रिप्लेस करने को लेकर शो के मेकर्स की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम
विज्ञापन

3 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा और जीशान की जोड़ी के कारण अलीबाबा शो को काफी कामयाबी मिल रही थी। लेकिन तुनिशा की मौत की खबर के बाद शो को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में शो के लीड कैरेक्टर्स को या तो बदला जाएगा या फिर शो को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल मेकर्स के पास बैकअप के लिए शो के कुछ एपिसोड हैं, जिनको ऑनएयर किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स इस शो के सीजन 1 को जल्द ही ऑफ एयर देंगे और नई कहानी व नए चेहरों के साथ दोबारा से शो को शुरु किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब तुनिशा की मां ने शीजान पर एकबार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें