फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीशान है रवि दुबे और सरगुन मेहता का घर, दोनों ने मिलकर कुछ ऐसा सजाया है अपने सपनों का आशियाना

Fri, 18 Sep 2020 06:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
टेलीविजन के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक शानदार फ्लैट लिया है। दोनों ये घर अपनी मेहनत की कमाई से लिया है। इस घर को सरगुन ने अपने हाथों से बड़े प्यार से सजाया है। दोनों का ये घर मुंबई के पॉश इलाके में है। ये घर इतना खूबसूरत और शानदार है कि जो भी इसे देखता है, वो बस देखता ही रह जाता है। तो आइए आपको भी दिखाते हैं रवि और सरगुन के सपनों का आशियाना...
विज्ञापन

2 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
रवि दुबे और सरगुन मेहता का ये घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। इस घर को खुद सरगुन ने सजाया है। घर का हर कोना, घर के पर्दे, दीवार का रंग, सब कुछ सरगुन की पसंद का ही है।
विज्ञापन

3 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
रवि और सरगुन के घर में अंदर घुसते से ही एक बार बना हुआ है। जो कि बेहद शानदार है। इस घर को दोनों ने अपने दोस्तों का ख्याल रखते हुए भी बनाया है। ताकि दोनों के दोस्त भी यहां आ सकें और सभी साथ में मौज मस्ती कर सकें।

4 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagarm
बात करें रवि दुबे की तो रवि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई गुरुग्राम से हुई है। हालांकि अब रवि सरगुन के साथ मुंबई में रहते हैं लेकिन उनका पूरा परिवार अब भी गुरुग्राम में ही रहता है। 
विज्ञापन

5 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
रवि और सरगुन के घर का गेस्ट रूम बेहद खूबसूरत और आलीशान है। गेस्ट रूम देखते ही इस पर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
रवि दुबे के घर का हर एक कोना इतना खूबसूरत है कि आप नजरें ही नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर भी रवि और सरगुन कई वीडियोज और फोटोज साझा करते हैं जो इस घर के अंदर के ही होते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
घर में एक ऐसा एरिया भी है जहां सरगुन बैठकर फिल्में देखा करती हैं। इस कमरे की एक दीवार रवि और सरगुन की तस्वीरों से भरी पड़ी है।

8 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
दोनों के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है उनकी बालकनी। इस बालकनी से समंदर भी दिखाई देता है। यहां से नजारा इतना लाजवाब दिखता है कि देखते ही रह जाएं। सरगुन और रवि दोनों भी अक्सर घर के इस हिस्से में नजर आते रहते हैं।

9 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
घर का लिविंग एरिया बेहद खूबसूरत है। वैसे तो आपने कई सितारों के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी होंगी लेकिन रवि और सरगुन का घर इस वजह से खास हो जाता है कि दोनों ने मिलकर इस घर की सजावट के लिए चीजें चुनी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर - फोटो : Instagram
रवि दुबे और सरगुन मेहता दोनों टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्में और पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी कर रही हैं। तो वहीं रवि टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात भी एक धारावाहिक के दौरान हुई और यहीं इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

पढ़ें: पीएम मोदी ने इस तरह किया सेलेब्स का धन्यवाद, विराट- अनुष्का से बोले- 'आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें