फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर में हो सकती है रश्मि की इस 'दुश्मन' की एंट्री, भाई से चल रहा था अफेयर

Wed, 09 Oct 2019 11:43 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई और वर्षा भागवानी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान स्टारर बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा मसाला दर्शकों को मिल रहा है जिससे शो लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि उस मसाले के चलते ही कुछ लोग इस शो को बैन करने की भी बात कर रहे हैं। इन तमाम सुर्खियों के बीच अब शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात सामने आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वर्षा भगवानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के घर में मृणाल जैन की एक्स गर्लफ्रेंड वर्षा भागवानी की एंट्री हो सकती है। हालांकि इस खबर पर अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो रश्मि देसाई के लिए शो में मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वर्षा भगवानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई के साथ वर्षा के रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं। जिसकी वजह हैं मृणाल जैन। दरअसल मृणाल को रश्मि राखी बांधती हैं और वर्षा मृणाल की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। जिस वक्त वर्षा और मृणाल रिलेशन में थे, उस वक्त रश्मि दोनों के बीच आ गई थीं।

4 of 5
वर्षा भगवानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉटब्वॉय  की खबर के मुताबिक वर्षा भगवानी ने बताया कि जब उनका मृणाल के साथ अफेयर चल रहा था, तब रश्मि ने उनकी मां को फोन किया था। जिसके बाद मृणाल, वर्षा को छोड़कर अपनी पत्नी स्वीटी के पास चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्षा भगवानी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीबन एक साल लंबा रिश्ता खत्म होने से वर्षा का दिल टूट गया था और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। गौरतलब है कि वर्षा ने जून 2017 के एक इंटरव्यू में बताया था कि मृणाल के घर वालों ने उसकी शादी जबरदस्ती स्वीटी के साथ करा दी थी।

पढ़ें: फिल्म रा-वन की सीडी जलाने पर शाहरुख ने दिया ये करारा जवाब, धूम 4 पर भी किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें