सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन बवाल देखने को मिलता है। शो में निजी टिप्पणी के बाद अब बात खाने और रोटियों तक पहुंच आई है। रोटियों को लेकर बिग बॉस के घर में टीवी सितारे रश्मि देसाई,देवोलीना भट्टाचार्य, शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला भिड़ गए हैं। बात एक-दूसरे की औकात तक पहुंची गई। कलर्स टीवी ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मंगलवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस 13 के प्रोमो को साझा किया है। इस प्रोमो में शहनाज,रश्मि देसाई,देवोलीना भट्टाचार्य और सिद्धार्थ शुक्ला घर के राशन को लेकर शुरुआत में भिड़ते दिखाई देते हैं। फिर कुछ देर बाद मोटी-पतली रोटी को लेकर विवाद शुरू हो जाता है और रश्मि-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच औकात को लेकर बहस होने लगती है।