फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashami Desai Birthday: कभी खाने को घर में नहीं होता था निवाला, आज करोड़ों की मालकिन हैं रश्मि देसाई

Sun, 13 Feb 2022 11:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

टीवी की लोकप्रिय अदाकारा रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है। 2006 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली रश्मि देसाई ने आर्थिक तंगी की वजह से 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। एक साक्षात्कार के दौरान रश्मि देसाई ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया था कि 'मेरी मां एक सिंगल पेरेंट थी। एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। मां अकेले दिन-रात हमारे पेट भरने के लिए महनत करती थीं। इसलिए मैंने 16 साल की उम्र में ही कमा करना शुरू कर दिया था।' 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस
टीवी, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं रश्मि देसाई को असल पहचान 2008 में आए हिंदी धारावाहिक 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिलों पर राज करने वाली रश्मि देसाई का नाम जल्द ही टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गया। वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

3 of 4
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

5 फ्लैट की मालकिन हैं रश्मि देसाई
14 साल से अभिनय की दुनिया में काम करने वाली रश्मि देसाई 5 फ्लैट की मालकिन हैं। अभिनेत्री के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन भी है। जिसमें 60 लाख से लेकर 3 करोड़ रुपये वाली मसर्डीज भी शामिल है।

विज्ञापन

4 of 4
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
इतने करोड़ है रश्मि देसाई की नेट वर्थ
नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, रश्मि देसाई की कुल संपत्ति 7.12 करोड़ रुपये की है। रश्मि देसाई 'रावण' और 'मीत मिला दे रब्बा' नामक धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया। देसाई को भोजपुरी और हिंदी फिल्मों जैसे 'साथी संघती' और 'ये लम्हे जुदाई के' में उनके अभिनय के लिए भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें