फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan : अरुण गोविल का ट्वीट- नहीं थी अवॉर्ड पाने की इच्छा, यूजर्स बोले- 'आपके सामने कुछ भी मायने नहीं'

Tue, 28 Apr 2020 10:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arun govil - फोटो : social media
'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आजकल अपने ट्वीट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अरुण से एक यूजर के अवॉर्ड न मिलने को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब अभिनेता ने दिया। इसके बाद से #AwardforRamayan ट्रेंड करने लगा। अभिनेता ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और कहा कि उनकी अवॉर्ड पाने की कोई इच्छा नहीं थी। अब अभिनेता के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किसने क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 5
arun govil - फोटो : file photo
अरुण गोविल ने अपने पहले ट्वीट के बाद दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है।' अभिनेता के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- 'हर देशवासी के दिल में बसे राम की तस्वीर में आप ही बसे हो श्री राम इससे बड़ा सम्मान कोई हो नहीं सकता प्रभु।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil - फोटो : file photo
दूसरे यूजर ने लिखा- 'आप मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को समेटे हिंदुस्तान की जनता के मानस पटल पर अंकित है। दुनिया के सामने प्रभु श्री राम के आदर्शो का अंकन करने वाले व्यक्तित्व के सामने कोई भी अवॉर्ड मायने नहीं रखता।'
 

4 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
तीसरे यूजर ने लिखा- 'आप अवॉर्ड से ऊपर हैं अरुण जी। लोगों के दिल में विराजते हैं। आप तो राम बनने के लिए ही बने थे और राम बन गये। आपका अकाउंट वेरिफाई है इसलिए संवाद करने का मन हुआ। वरना रामायण के पात्रों के नकली अकाउंट पर घटिया टिप्पणियों का दौर है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
चौथे यूजर ने लिखा- 'आप खुद में एक अवॉर्ड हो प्रभु, जय श्री राम।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'भगवान जी, आपके लिए तो भारत रत्न भी छोटा पड़ जायेगा जिस तरह से आपने रामायण में भगवान राम का अभिनय किया है, और आप भारत के प्रत्येक नागरिक के दिल में भगवान राम बनकर बैठे हुए हैं इससे बड़ा आपके लिए क्या पुरस्कार होगा।'
 

'सीता' का रोल निभाने वालीं दीपिका के लुक में आ गया काफी बदलाव, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'एक जमाने में...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें