फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' का 'सुग्रीव' बनने के बाद लाइमलाइट से दूर हो गए थे श्याम सुंदर, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Thu, 09 Apr 2020 03:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
रामानंद सागर की 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार सबसे ज्यादा मशहूर हुए थे। हालांकि कुछ किरदार ऐसे भी हैं जो इस सीरियल में कम वक्त के लिए आए लेकिन अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रहे। ऐसे ही एक किरदार का नाम सुग्रीव था। 'रामायण' में सुग्रीव और बाली दोनों का रोल श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था। श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है। जानिए 'रामायण' और श्याम सुंदर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 
विज्ञापन

2 of 5
Shyam Sundar aka Sugriva - फोटो : twitter
श्याम सुंदर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। अभिनय की दुनिया में कदम उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' से ही मिला था। जब श्याम को रामानंद ने सुग्रीव के डायलॉग बोलने के लिए दिए तो उन्होंने इसे अच्छे से याद कर लिया था। खास बात है कि जब डायलॉग बोलने की बारी आई तो वो एकदम चुप हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अरुण गोविल और श्याम सुंदर कलानी - फोटो : सोशल मीडिया
श्याम को उस वक्त बिल्कुल भी याद नहीं रहा कि वो क्या बोले। श्याम को इस तरह देख 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट हैरान रह गई थी। इसके बाद किसी तरह से जुगाड़ करके उनसे सुग्रीव के डायलॉग बुलवाए गए। इस शो के बाद श्याम सुंदर काम न मिलने की वजह से टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गए। 

4 of 5
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar - फोटो : twitter
श्याम सुंदर के निधन की खबर से टीवी जगत में हलचल मच गई है। खास बात है कि टीवी पर इस वक्त 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही दिखाया जा रहा है। ऐसे में दर्शक इस खबर से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शो में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।'

'रामायण' के 'सुग्रीव' के निधन पर टीवी के 'राम' सहित नम हुईं लोगों की आखें, बोले- 'कोई अपना छोड़कर चला गया'
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें