फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: फिर से सिया-राम बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, समझाया पति-पत्नी के रिश्ते का मतलब

Sun, 23 Oct 2022 03:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल - फोटो : insta

रामांनद सागर की रामायण का हर एक किरदार आज भी लोगों के जहन में जीवंत है। वहीं दीपिका चिखलिया ने मां सीता और अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम के किरदार में लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें किसी कलाकार की तरह नहीं बल्कि भगवान की तरह श्रद्धा भाव से देखते हैं। अब कलर्स के शो 'झलक दिखला जा 10' के आगामी शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया शिरकत करते नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

2 of 4
अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मंच पर सिया राम को देखकर भाव विभोर हुए लोग
झलक दिखला जा शो में इस बार दीपावली स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा। इसलिए दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल गेस्ट के तौर पर शो में शामिल हुए। अब कलर्स की तरफ से शो का प्रोमो साझा किया गया है, जिसमें दोनों एक बार फिर से राम-सिया के किरदार को जीवंत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल - फोटो : social media
दीपिका बनीं दासी तो अरुण गोविल ने भी दिया वचन
साझा किए गए प्रोमों में देखा जा सकता है कि दीपिका चिखलिया स्टेज पर आते ही अरुण गोविल के पैर छू लेती हैं, जिस पर अरुण गोविल कहते हैं कि ये क्यों, तो सिया बनी दीपिका कहती हैं कि 'मां ने कहा है, अब आप ही मेरे पर्मेश्वर हैं। इसके बाद अरुण गोविल कहते हैं कि मां का उपदेश तो सुन लिया, अब मेरा एक उपदेश सुनोगी, इस पर दीपिका कहती हैं कि कहिए ना, मैं तो आपकी दासी हूं। इसके बाद भगवान राम के किरदार का अनुसरण करते हुए अरुण गोविल पति-पत्नी के रिश्ते के महत्व को समझाते नजर आ रहे हैं। दोनों दिग्गज कलाकारों को परफॉर्म करते हुए देखने के बाद हर कोई भाव विभोर हो गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
कई साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण सीरियल में सिया और राम के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की छवि आज भी लोगों के मन में गहराई से बसी हुई है। ऐसे में मंच पर दोनों को फिर से रामायण के एक्ट को करते हुए देख लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा- "शुक्रिया...दिल को कुछ सुकून सा मिला, रामायण का ये सीन देखकर"। अन्य यूजर्स भी  जय श्रीराम, जय सिया राम के कमेंट करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें