arvind trivedi
'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हो या फिर सीरियल से जुड़े बाकी लोग, सभी ने रावण के रूप में अमरीश पुरी को पसंद किया था। उनके अनुसार उस किरदार में अमरीश पुरी एकदम फिट बैठते। उधर, अरविंद त्रिवेदी को जैसे ही पता चला कि रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की कास्टिंग हो रही है तो वो गुजरात से मुंबई का सफर तय करके उनसे मिलने पहुंचे।