फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बाद दीपिका चिखलिया ने अटल बिहारी के साथ शेयर की तस्वीर, बोलीं- 'इस महान शख्स से...'

Sun, 19 Apr 2020 02:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Chikhalia - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों दूरदर्शन पर कई पुराने धारावाहिकों की वापसी हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रामानंद सागर के सीरियल रामायण की है। रामायण के दोबारा प्रसारण ने टीआरपी के कई तोड़ दिए हैं। रामायण में श्रीराम ने रावण का वध कर दिया है। अब इसके बाद रविवार से उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
ramayan - फोटो : file photo
रामायण के 33 साल बाद वापसी से एक बार फिर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। साथ ही इसमें निभाने वाले हर कलाकार की अचानक पूछ बढ़ गई है। इसी के चलते राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार करने वाली दीपिका चिखलिया ट्विटर पर काफी एक्विव हो गए हैं और अक्सर वो सीरियल और अपनी जिंदगी के जुड़ी पुराने यादें ताजा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Chikhalia - फोटो : Social Media
हाल ही में दीपिका चिखलिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है- पुरानी यादें, इस महान शख्स से मिलने का सुनहरा मौका मिला था। इस फोटो में अटल बिहारी वाजपेयी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका भी उनके साथ खड़ी काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
 

4 of 5
deepika chikhalia - फोटो : Twitter
कुछ दिन पहले दीपिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika chikhalia - फोटो : social media
बता दें कि 90 के दशक में दीपिका की बहुत पॉपुलैरिटी थी। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।

रंगोली चंदेल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा कंगना रनौत को खुला पत्र

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें