फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने साझा की तस्वीर, राम और रावण के बारे में कही ये बात

Tue, 30 Jun 2020 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। सुनील लगभग हर दिन अपने फैंस से 'रामायण' का किस्सा साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इसके साथ राम और रावण के बारे में भी बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर
सुनील ने अपनी दो तस्वीरों का कोलाज बनाया है। एक तस्वीर में उनका चेहरा शांत है जबकि दूसरे चेहरे में वो गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। अपनी इन दो तस्वीरों के साथ सुनील ने बताया कि हमारे भीतर ही राम और रावण दोनों होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रामायण देखते सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने कैप्शन में लिखा कि 'राम (अच्छाई) और रावण (बुराई) दोनों ही हमारे स्वरूप हैं। ये हमारे खुद के ऊपर निर्भर करता है कि हम किस स्वरूप को अपनाते हैं और किसको मारते हैं। जय राम जी की।'

4 of 5
फेसएप से एडिट के बाद सुनील लहरी का फीमेल लुक - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों सुनील लहरी की एक तस्वीर वायरल हुई। उनके फैंस ने फेसएप की मदद से उनकी तस्वीर को फीमेल लुक दिया था। तस्वीर में वो बहुत क्यूट नजर आ रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए सुनील लिखते हैं कि 'धन्यवाद लक्ष्मण जी की सेना, मुझे मेरे नए स्वरूप से मिलाने के लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील इन दिनों अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा कर 'रामायण' के पीछे का किस्सा बताते रहते हैं। पर्दे पर जो सीन दिखने में आसान होते हैं कई बार उन्हें फिल्माने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सुनील के बिहाइंड द सीन के किस्से प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहे हैं।


आमिर खान के स्टाफ मेंबर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, मां का टेस्ट होना बाकी, फैंस से मांगी दुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें