फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: ऐसे शूट हुआ था अशोक वाटिका का सीन, क्रेन तक का हुआ था इस्तेमाल

Sat, 06 Jun 2020 05:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रामायण' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों 'रामायण' सीरियल से जुड़े किस्से- कहानियों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने 'रामायण' सीरियल में अशोक वाटिका के सीन की शूटिंग के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सीन को कैसे शूट किया गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, आपने देखा होगा कि अशोक वाटिका में जब हनुमान जी जाते हैं। सेट पर अशोक वाटिका को बनाने के लिए एक जगह, एक जमीन पर सारे फल नहीं लगाए जा सकते थे। इसलिए वहां अलग-अलग तरह के फल नजर आएं। इसके लिए बहुत सारे पेड़ मंगवाए गए थे। वहीं असली पेड़ों पर फल लगाए गए थे जो अशोक वाटिका में हनुमान जी खाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी वीडियो में आगे कहते हैं, अशोक वाटिका में कुछ सैनिकों को रस्सी डालकर हनुमान जी को पकड़ना था, लेकिन वहां रस्सी फेंकने में काफी परेशानी हो रही थी। हनुमान जी को पकड़ने के लिए सैनिक रस्सी डालते रहते हैं, पर कई बार रस्सी हनुमान जी के मुकुट में फंस जाती थी जिसके कारण बहुत बार मुकुट भी गिर जाता था। 
 

4 of 5
रामायण धारावाहिक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को पूरा करते हुए सुनील लहरी कहते हैं, इस सीन को क्रोमा में ही शूट करना था। ऐसे में इसको शूट करने के लिए एक क्रेन मंगाई गई। उस क्रेन को पहले नीले रंग में रंगा गया। उसी क्रेन पर हनुमान जी को बैठाकर सीन शूट कराया गया था। हनुमान जी का रोल करने वाले दारा सिंह पहलवान आदमी थे इसलिए क्रेन की दूसरी तरफ दो तीन आदमी भी लगाए गए थे ताकि संभाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स
आपको बता दें कि साल 1987 में पहली बार रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल का प्रसारण राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर हुआ था। देश में लगे लॉकडाउन के बीच हाल ही में इस सीरियल का दोबारा से प्रसारण हुआ था। दोबारा प्रसारण होने के बाद भी 'रामायण' सीरियल को दर्शकों का पहले जितना ही प्यार मिला। इस सीरियल ने खूब टीआरपी भी बटोरी है।

पढ़ें: 'जोकर' बन आयुष्मान खुराना ने जाहिर की ये खास इच्छा, कहा- ' क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं...?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें