फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सम्मान न मिलने पर छलका रामायण के 'राम' का दर्द, अरुण गोविल बोले- 'आज तक किसी सरकार ने..'

Sat, 25 Apr 2020 05:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arun govil - फोटो : social media
दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित होने वाला रामायण सीरियल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। साथ ही रामायण से जुड़े सभी कलाकार भी इस सीरियल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। 80 के दशक में पहली बार प्रसारित हुए इस सीरियल को दर्शक आज भी पहले जितना की प्यार कर रहे हैं। रामायण सीरियल में राम का किरदार मशहूर कलाकार अरुण गोविल ने निभाया था। दर्शक इस सीरियल में उनके अभिनय की आज भी तारीफ करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil - फोटो : file photo
इस बीच अरुण गोविल ने केंद्र और राज्य सरकारों के लिए अपनी नाराजगी जताई है और सालों पूराना दर्द बयां किया है। उनका ये दर्द शानदार अभिनय के बावजूद कोई भी पुरस्कार और सम्मान का न मिलना है। अरुण गोविल ने अभिनय के क्षेत्र में अपना 10 साल का योगदान दिया, लेकिन आज तक कोई सम्मान न मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया'। सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
पत्नी श्रीलेखा के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media
अरुण गोविल के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने 90 के दशक के कई सीरियल्स का दोबारा से प्रसारण किया। उनमें से एक रामायण भी शामिल है। यह सीरियल टीवी के सबसे पुराने सीरियल्स में से एक हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित यह सीरियल साल 1987 में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil and Dipika Chikhlia - फोटो : twitter
रामायण सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब यह सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था तो सभी लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। इस सीरियल में राम के किरदार में अरुण गोविल थे जबकि सीता का किरादर दीपिका चिखालिया ने निभाया था। वहीं लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी और अरविंद तिवारी रावण के रोल में थे। 

पढ़ें: अभिषेक के खानपान को लेकर चिंतित है यह निर्देशक, इस फिल्म पर पड़ेगा सीधा असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें