फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' के ये चार किरदार भी हुए थे मशहूर, अब लोगों को सिखाते हैं मेडिटेशन

Sat, 25 Apr 2020 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shri Krishna - फोटो : file photo
'रामायण' और 'महाभारत' के बाद जल्द ही टीवी पर 'श्रीकृष्णा' की वापसी हो रही है। 'श्रीकृष्णा' सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल दो अभिनेताओं ने निभाया था। एक अभिनेता का नाम स्वप्निल जोशी है जो आज मराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं तो दूसरे सर्वदमन डी बनर्जी हैं। सर्वदमन डी बनर्जी टीवी की दुनिया से दूर आध्यात्म का जीवन बिता रहे हैं। सर्वदमन ने श्रीकृष्णा के अलावा कई और रोल किए लेकिन उनका ये रोल आजतक लोगों के जहन में जिंदा है। आगे की स्लाइड में देखिए सर्वदमन ने और कौन कौन से किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
'श्रीकृष्णा' सीरियल में सर्वदमन ने दो किरदार एक साथ निभाए थे। इसमें कृष्ण के अलावा भगवान विष्णु का रोल भी इन्होंने ही निभाया था। इसके अलावा 'जय गंगा मइया' सीरियल में दोबारा भगवान विष्णु का रोल निभाया। 
विज्ञापन

3 of 5
आदि शंकराचार्य फिल्म में सर्वदमन - फोटो : facebook
सर्वदमन डी बनर्जी ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। यहां तक कि इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आदि शंकराचार्य' फिल्म से की थी। इस फिल्म में इन्होंने आदि शंकराचार्य का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन जीवी अय्यर ने किया था। 

4 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
इस फिल्म के बाद सर्वदमन ने 1985 में 'दत्ता दर्शनम' फिल्म में काम किया था। इसमें भी इन्होंने संत दत्तात्रेय का रोल निभाया था। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की बायोपिक में स्वामी विवेकानंद का किरदार निभाया। काफी वक्त पहले ही सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
चकाचौंध भरी दुनिया से दूर सर्वदमन बनर्जी ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। एक इंटरव्यू में सर्वदमन ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।'

Ramayan: 'राम' बनने के लिए अरुण गोविल ने ऐसे की थी तैयारी, कहा- 'मैंने कोई फिल्म नहीं देखी..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें