फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण में विभीषण बनकर लोगों के दिलों पर छा गए थे मुकेश रावल, एक हादसे ने ले ली थी जान

Thu, 09 Apr 2020 03:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
लॉकडाउन में लोगों की मांग पर एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हो रहा है। 1987 में लॉन्च हुआ दूरदर्शन का सुपरहिट शो 33 साल बाद भी लोगों के दिलों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो के हर कलाकार ने अपने किरदार को जीवांत कर दिया है। इनमें से एक नाम है विभीषण का किरदार निभाले वाले एक्टर मुकेश रावल का। 
विज्ञापन

2 of 5
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
रामायण में विभीषण के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, रावण और हनुमान की तरह मुकेश रावल ने अपने विभीषण के किरदार को ऐसा निभाया कि लोगों के दिल में जगह बना ली। रामायण में काम करने से पहले मुकेश रंगमंच किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 1951 को मुंबई में पैदा हुए मुकेश रावल ने हिंदी के साथ गुजराती इंडस्ट्री में काफी काम किया। जिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा वो गुजराती फिल्मों में भी नजर आए।

4 of 5
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
टीवी से मुकेश रावल का खासा लगाव था। उन्होंने हसरतें, बीन्द बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा जैसे सीरियल्स में काम किया। आखिरी बार वो गुजराती सीरियल नस नस में खुन्नस में नजर आए थे। इस सीरियल का प्रसारण साल 2016 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
15 नवंबर 2016 को अचानक खबर आई कि अचानक ट्रेन हादसे में उनकी जान चली गई। मुंबई स्थित कांदिवली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पुलिस को उनका शव मिला था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि मुकेश रावल ने अवसाद में खुदकुशी कर ली। हालांकि उनके घरवालों से इस बात से साफ इंकार कर दिया।

कोरोना के चलते पालतू जानवर छोड़ने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फटकार, बोलीं- अज्ञानता और अमानवीयता छोड़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें