फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan: जनता की बेहद मांग पर, रामानंद सागर के शो 'रामायण' का प्रसारण , एक बार फिर से..!

Sun, 03 May 2020 06:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive
राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर अपना जलवा बिखेरने के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' अब स्टार प्लस की शोभा बढ़ाने जा रहा है। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि इस बात की चैनल की तरह से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : twitter

इस धारावाहिक ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया था। अब इस शो का प्रसारण 4 मई से भारत के प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक स्टार प्लस पर होने जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के आ जाने से मनोरंजन का अकाल हो चला था। सभी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर रोक लग गई थी और देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया था।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
Ramayan Bal Dhuri - फोटो : file photo
इसके बाद सभी चैनलों ने अपने अपने दर्शकों को बरकरार रखने के लिए अपने पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों को अपने चैनलों पर पुनः प्रसारित करना शुरू कर दिया। यही किया दूरदर्शन ने भी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख प्रकाश जावड़ेकर ने रामानंद सागर के शो 'रामायण' को जनता की मांग पर वापस लाने की घोषणा की।

4 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले पांच सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब यह शो दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो इसमें अब स्टार प्लस की रुचि जागी है और उसने 4 मई से इसे अपने यहां प्राइम टाइम में हर रोज शाम साढ़े सात बजे प्रसारित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : Twitter

इस शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी, दारा सिंह आदि कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इस चैनल पर पहले से ही पौराणिक कथाओं पर आधारित कई धारावाहिक पुनः प्रसारित किए जा रहे हैं जिसमें स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बना धारावाहिक महाभारत भी शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें