dara singh
विंदू ने बताया, 'पिता जी के अंतिम दिनों में मैंने उनसे पूछा कि आपकी कोई ऐसी इच्छा है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई। कई बार पूछने पर उन्होंने कहा कि रामायण लगा दो। मैं इसे एक बार फिर देखना चाहता हूं। वह इसे बड़े उत्साह के साथ देखा करते थे और एक दिन में पांच एपिसोड्स देख लिया करते थे। रामायण देखना उनकी आखिरी इच्छा थी।'