फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी खुराना से ब्रेकअप की खबर पर आया आसिम रियाज का जवाब, ट्वीट में लिखा- कोई मतलब नहीं है...'

Wed, 08 Apr 2020 03:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो में आसिम ने सबके सामने हिमांशी को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। घर के अंदर रहते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि बाहर आते ही शायद ये रिश्ता न चले। लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों ने खुलासा किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। सबकुछ ठीक चल ही रहा था कि हिमांशी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे देखकर उनके फैंस दुखी हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Instagram
ऐसी खबरें आने लगीं कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हो गया है। ये चर्चा इसलिए होने लगी क्योंकि हिमांशी ने जो ट्वीट किया उसमें दिल टूटने वाला इमोजी बनाया। ये ट्वीट देखकर ये कहा जाने लगा कि अब शायद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
हिमांशी ने अपने उस ट्वीट में लिखा- 'कोई भी हमें साथ में नहीं देखना चाहता है।' इसके साथ ही टूटे हुए दिल का इमोजी बना हुआ है। हिमांशी के इस ट्वीट पर अब आसिम रियाज का जवाब आया है। उन्होंने इस ट्वीट के नीचे कमेंट करते हुए अपनी बात रखी है।

4 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम ने हिमांशी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है, 'हिमांशी मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। कोई मतलब नहीं है वो क्या कहते हैं या क्या करते हैं।' आसिम के इस ट्वीट के बाद साफ हुआ कि अभी भी दोनों का रिश्ता कायम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : Social Media
बता दें कि कुछ दिन पहले लॉकडाउन की वजह से आसिम और हिमांशी एक दूसरे से वीडियो कॉल के जरिए बातें करते हुए भी नजर आए थे। हिमांशी ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर वीडियो कॉल के दौरान की थी। साथ ही उन्होंने कई सारे हार्ट वाले इमोजी बनाए।  

49 वर्षीया इस महिला का आयुष्मान खुराना ने बना दिया दिन, गिटार बजाकर विश किया जन्मदिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें