फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में होने लगी थी 'रामायण' के 'राम' की पूजा, फिर इस वजह से काम मिलना हो गया था बंद

Sun, 29 Mar 2020 04:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। लॉकडाउन को लेकर इन दिनों सभी अपने घरों में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये मांग उठी थी कि 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण किया जाना चाहिए। अब जब यह सीरियल फिर से टीवी पर दिखाया जा रहा है तो इसके सभी सितारे भी चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
सीरियल में राम का किरदार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने 'रामायण' के दिनों की कई यादें शेयर की हैं। अरुण गोविल 'रामायण' से पहले ही रामानंद सागर के साथ 'विक्रम और बेताल' में काम कर चुके थे जो कि उन दिनों का एक और पॉपुलर सीरियल था। 
विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा कि 'मुझे याद है मैं राम के किरदार के लिए ऑडिशन देने गया था लेकिन फेल हो गया। मुझे नहीं पता चला कि क्या हुआ था। राम के लुक के साथ मेरा फोटोशूट हुआ लेकिन मैं राम जैसा नहीं लग रहा था। तब मैंने अपने अपने लुक में एक स्माइल जोड़ दी और ये काम कर गया।' 

4 of 5
Arun govil - फोटो : Twitter
अरुण गोविल का मानना है कि रामायण की वजह से उनके करियर को काफी नुकसान भी हुआ। अरुण गोविल ने बताया कि उन्हें रामायण के बाद कभी कोई अच्छा काम ही नहीं मिला। उन्हें लोगों ने राम से ज्यादा कुछ भी सोचने से इनकार कर दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि उनका एक्टिंग का करियर ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
अरुण गोविल आगे कहते हैं कि 'बाद में मुझे ये एहसास हुआ कि शायद भगवान यही चाहते थे कि मैं राम ही बना रहूं। कितने लोगों को ये मौका मिलता है? लोग मुझे अरुण गोविल नहीं बल्कि राम के नाम से बुलाने लगे थे और ये बड़ी बात थी।'  अरुण गोविल ने 'इतनी सी बात', 'श्रद्धांजलि', 'जियो तो ऐसे जियो' और 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।

Coronavirus: मदद के लिए आगे आईं भोजपुरी की ये अभिनेत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें