फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के दोबारा प्रसारण पर विवादित ट्वीट कर ट्रोल हो रही थीं कविता, अब बोलीं- 'दोनों में...'

Sun, 29 Mar 2020 04:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : Instagram
'एफआईआर' टीवी सीरियल की अभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने Ramayan के दोबारा शुरू होने को लेकर विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अभिनेत्री ने 'रामायण' की तुलना एडल्ट फिल्मों से कर दी थी। इस ट्वीट के वायरल होते ही कविता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
kavita kaushik
कविता ने ट्वीट किया था- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता का ये ट्वीट ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे। अब अभिनेत्री  ट्रोलर्स को उनके एक एक कमेंट पर मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kavita kaushik - फोटो : file photo
एक यूजर ने कमेंट किया था- 'क्या आपको पता भी है पार्लियामेंट और असेम्बली में अंतर?'। इसका जबाव देते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'दोनों में नेता और लीडर्स ही बैठे हैं ना। या दूसरा कोई और स्कूल रिक्रिएशन है। ये सही सवाल है कृपया हसिएगा मत।'


 

4 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : Social Media
एक और यूजर ने लिखा- 'तुम भी घर में बैठकर एडल्ट देखो। कौन रोकता है तुम्हें? तुम क्या साबित करना चाहती हो।' इसके जवाब में अभिनेत्री ने लिखा- 'क्या तुम बेवकूफ हो जो तुम्हें समझ नहीं आ रहा। मेरी इस पर आपत्ति है कि ये वही नेता है तो काम के वक्त अपने फोन पर एडल्ट फिल्में देखते हैं। अब ये लोग पुराने सीरियल्स को दोबारा शुरू करने में लगे हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan Serial - फोटो : twitter
अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'इस समय इन लोगों को लॉकडाउन के वक्त बेघर लोगों की मदद के लिए कुछ करना चाहिए। ये उनका काम है जिसके लिए उन्हें चुना गया है। मेरा काम नहीं है ये।' आपको बता दें, 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण दोबारा डीडी नेशनल पर शुरू हो गया है। कविता कौशिक का बयान इसी एलान के बाद आया है।  

'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट पर बिगड़े इस अभिनेत्री के बोल, सोशल मीडिया पर हो रही गिरफ्तारी की मांग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें