रूपाली गांगुली, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में स्टेज पर राखी बांधने के बाद रूपाली गांगुली ने अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। रूपाली गांगुली उर्फ 'अनुपमा', अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने रिश्ते की बात करते हुए बताती हैं 'अक्षय हमारे लिए परिवार का हिस्सा हैं। मेरे पिता ने उन्हें उनके शुरुआती दिनों में साइन किया था और इस तरह हम एक-दूसरे को जानते थे। जब हम उनसे मिले तो हम उनके स्वभाव को देखकर बहुत आकर्षित हुए। मुझे याद है मेरे पिता ने कहा था कि यह व्यक्ति स्टारडम के लिए बना है। अक्षय, समय के पाबंद, मेहनती और बहुत सीधे-सादे व्यक्ति हैं। जब हम पापा की फिल्म के लिए बाहर जाते थे, तो मुझे याद है कि अक्षय सुबह जल्दी 4 बजे उठकर एक्सरसाइज करते थे। मेरे पिता को उन पर बहुत गर्व था और वे उन्हें देखकर बहुत खुश रहा करते थे। इसलिए, मेरे पिता की वजह से अक्षय कुमार मेरे बहुत करीब हो गए और मैंने उन्हें राखी बांधना शुरू कर दिया। वह हमेशा मुझे एक छोटी बहन के रूप में देखते हैं।'