छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास अंदाज में मनाती है। रश्मि देसाई का मानना है कि यह ऐसा बंधन है जो न सिर्फ भाई बहन के प्रेम के का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है। इस मौके पर उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कैसे धारावाहिक ‘उतरन’ के सेट पर अभिनेता मृणाल जैन से हुई उनकी मुलाकात जल्द ही भाई बहन के रिश्ते में बदल गई।