फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का खुलासा, डांसर होने की वजह से कई रिश्ते टूटे, नहीं हो पाई शादी, लोग कैरेक्टरलेस समझते थे

Fri, 01 Jan 2021 12:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं। हाल ही में राखी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शो के दौरान बताई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस के दौरान राखी गार्डन एरिया में राहुल के साथ बैठी होती हैं। इस दौरान राखी अपनी जिंदगी के बारे में कई सारी बातें करती हैं। राखी यहां राहुल को बताती हैं कि उनकी शादी इतने सालों तक क्यों नहीं हो पाई थी। उनके नाचने का उन पर और उनके परिवार पर क्या प्रभाव पड़ा है। इन सारी बातों के राखी ने साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Twitter
दरअसल राखी और राहुल गार्डन एरिया में बैठकर बातें कर रहे होते हैं। इसी दौरान राखी बोलती हं, 'देख मेरे टांके, मेरे मामा बचपन में मुझे मारते थे। अब वो जिंदा नहीं हैं। हम लोगों को बालकनी में खड़े होने तक की परमिशन नहीं थी। आईब्रो, वैक्सिंग जैसी चीजें कराने की मेरे घर में महिलाओं को परमिशन नहीं थी। पता नहीं कैसे लोग थे यार।'

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
इस पर राहुल उनसे पूछते हैं कि 'तुम्हारे मामा और पापा दोनों ऐसा करते थे? और मम्मी उन्हें सपोर्ट करती थीं?' राहुल की बात का जवाब देते हुए राखी कहती हैं, 'तब घर की औरत को बोलना मना था। अब चीजें बदल गई हैं। मेरे लिए इतने सारे रिश्ते आए पर सब चले गए क्योंकि मैं डांसर हूं। हम बॉलीवुड में होते हैं तो लोग जज करते हैं कि हम कैरेक्टरलेस हैं। बॉलीवुड में होना गुनाह है क्या? डांसर होना गुनाह है क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी की इन बातों को राहुल भी गौर से सुनते हैं और प्रतिक्रिया भी देते हैं। बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस के घर में सभी का खूब एंटरटेनमेंट कर रही हैं। शो में कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शक भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि शो में राखी सावंत के पति रितेश भी शो में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने वाले हैं।

पढ़ें: Gal Gadot ने की शाहीन बाग वाली दादी की तस्वीर शेयर, बताया असल जिंदगी की Wonder Woman
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें