फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः राखी सावंत का दावा- मैं और मेरा परिवार कभी नहीं होंगे संक्रमित, बताई ये वजह

Thu, 06 May 2021 07:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram
बिग बॉस फेम राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसी बातें कह जाती हैं जो लोगों को हैरान कर देती है। अभी देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी तबाही मचा रही है। लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और जान से हाथ भी धो रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने दावा किया है कि वो कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आ सकती हैं। इस दावे के पीछे उन्होंने वजह भी बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
दरअसल अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होने वाली राखी सावंत बुधवार को एक कॉफी शॉप के पास स्पॉट हुईं जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें कोरोना नहीं हो सकता है। राखी का कहना है कि जीसस उनके साथ हैं और उनके शरीर में पवित्र खून है इसलिए उन तक कोरोना नहीं पहुंच सकता।



विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं राखी ने देश में वैक्सीन की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि उनके हिस्से की वैक्सीन जरूरतमंद को लगा दी जाए। राखी ने कहा, 'मुझे कोरोना नहीं हो सकता, मुझे कभी नहीं होगा क्योंकि मेरे शरीर में मेरे यीशु का पवित्र लहू है। मुझे और मेरे परिवार को कोरोना नहीं हो सकता'।

4 of 5
राखी सावंत, निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी ने निक्की तंबोली के भाई के निधन पर भी दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में अक्सर निक्की अपन भाई के बारे में बात करती थीं। बता दें कि निक्की के भाई जतिन तंबोली कोरोना वायरस से संक्रमित थे और निक्की ने उनके लिए घर में पूजा भी रखी थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, राखी सावंत - फोटो : PTI/ instagram: rakhisawant2511
राखी ने कंगना के ट्विटर सस्पेंड होने के मु्द्दे पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि, 'इस तरह की भड़काऊं बातें करना भी देश के साथ गद्दारी करने जैसा है'। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से राखी कंगना रणौत पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना को लोगों की मदद करने और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर बांटने के सलाह दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें