फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी से प्यार करना आदिल को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड दे रही आत्महत्या की धमकी

Fri, 22 Jul 2022 01:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं।दरअसल, राखी इस समय बिजनेसमैन आदिल खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक साथ कई बार नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली राखी अक्सर आदिल संग अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आदिल को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत-आदिल - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने अपने और आदिल के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया है कि इस रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही उन्होंने इसका कारण भी बताया है। राखी ने बताया कि आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें फोन पर आत्महत्या की धमकी दे रही है क्योंकि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं आदिल से प्यार करती हूं और मुझे पता है कि वह भी मुझसे प्यार करते हैं। लेकिन फिलहाल हमारे बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी जिंदगी खराब कर दी है। वह हर दूसरे दिन आदिल को फोन कर खुद को मारने या कुछ निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देती है। उन्होंने बताया कि वह मुझे भी फोन करती है और कहती है कि आदिल तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है, वह अब भी मुझसे प्यार करता है।'
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि उनके कई असफल रिश्ते रहे हैं और वह नहीं चाहती कि इस बार भी उनका यह रिलेशनशिप असफल हो। राखी ने कहा, 'यह हमें बहुत परेशान कर रहा है। इस बात पर हम लगातार बहस करते हैं। मुझे पता नहीं है कि आगे क्या करना है। मुझे लगता है कि प्यार के मामले में मैं बदकिस्मत हूं। मैं आदिल पर भरोसा करती हूं। मुझे पता है कि वह धोखा नहीं देगा। उम्मीद है कि चीजें काम करेंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें