फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने गुस्से में अभिजीत पर फेंकी कुर्सी, बोलीं- तू है भाड़े का टट्टू.. 

Tue, 07 Dec 2021 03:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 15 का नया एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें राखी सावंत को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। राखी अपने पति रितेश को 'भाड़े का पति' कहने पर तिलमिलाई हुई है और उसने इसे लेकर आपा खाते हुए अभिजीत पर हमला कर दिया। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में राखी सावंत अभिजीत पर कुर्सी फेंक रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के घर में पिछले महीने प्रवेश किया है। उनसे अभिजीत बिचुकले ने पति के रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिससे वह भड़क उठीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी द्वारा मंगलवार को नये एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया। जिसमें अभिजीत को राखी सावंत से यह पूछते हुए देखा जा सकता है, “ये पति हायर करके लाई है क्या? 
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अभिजीत के मुंह से यह सुनते ही राखी सावंत आग बबूला हो उठती हैं और क्रोध में हुंकार भरते हुए कहती है, “तूने बोला कि अपना पति भाड़े पर लाई हुं?” इसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर में अभिजीत का सामान और कुर्सियां फेंकते देखा जा सकता है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
प्रोमो में राखी सावंत को खूब भड़कते हुए देखा जा सकता है। वह अभिजीत से कहती है कि तूने बोला मैं अपनी पति भाड़े पर लाई हूं। तू भाड़े का टट्टू है। इसके बाद अभिजीत कहते हैं, राखी यह नहीं चलेगा। इस पर राखी भड़कते हुए कुर्सी फेंक देती है।वह अभिजीत से कहती है, तुम्हारी पत्नी भाड़े की है। प्रोमो में रितेश भी अभिजीत से पूछते हैं कि उसके दिल में ये सब बातें हैं तभी उसने ऐसा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अभिजीत जवाब देते हुए कहते हैं, सलमान भाई ने मजाक किया था इसलिए। राखी फिर अभिजीत के बिस्तर पर चढ़ जाती है और कहती है, सलमान भाई ने ये नहीं बोला है। तुम्हारी बीवी भाड़े की है। आखिर में राखी सावंत गुस्से में अभिजीत के बाल पकड़ लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें