आदिल खान-राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत 'बिग बॉस' के पिछले तीन सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 15' में राखी अपने पति रितेश के साथ आई थीं, लेकिन दोनों बाहर आने के बाद अलग हो गए। वहीं, अब राखी आदिल को डेट कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा कि अगर हम दोनों 'बिग बॉस हाउस' में रहे, तो बिग बॉस ही हमारे शादी कराएंगे। निकाह कराएंगे पक्का। मैं कहती हूं कि बिग बॉस हाउस में मेरा निकाह आदिल से करा दो। अगर हम शो में गए तो आदिल भी कहेंगे कि बिग बॉस मेरे शादी राखी से कराओ, मैं तैयार हूं।