फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ अब इस कंटेस्टेंट के साथ सिद्धार्थ ने शुरू किया फ्लर्ट, मिली फ्लाइंग Kiss

Wed, 08 Jan 2020 08:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़ों के अलावा दोस्ती और प्यार भी खूब देखनेे को मिल रहा है। इस सीजन में जहां बहुत सारी लड़ाईयां देखने को मिली वहीं कुछ प्यार भरे रिश्ते भी बने हैं। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच प्यार के रिश्ते ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं। दर्शक इन दोनों की प्यारी नोकझोंक को भी खूब पसंद करते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से बात नहीं कर रहे हैं और वह शहनाज को बोल चुके हैं कि वो उनको पसंद नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
अब सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को छोड़कर मधुरिमा तुली से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया है। जी हां, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली के पास बैठे दिखाई देते हैं। इस दौरान मधुरिमा सिद्धार्थ से कहती हैं कि इतने दिनों तक अपने मेरे बारे में क्या महसूस किया। इस पर सिद्धार्थ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि मैंने अबतक आपको महसूस कहां किया है। वहीं मधुरिमा भी उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहती हैं कि अब मुझे भी  ऐसा करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ शुक्ला प्रोमो में मधुरिमा से आगे कहते हैं कि अगली बार तुम कब मिलोगी ? इस पर मधुरिमा कहती हैं कि वह आधे घंटे बाद फिर दोबारा मिलेंगी। इसके बाद मधुरिमा अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को गले लगाकर उनकी गोद में बैठ जाती हैं। वहीं सिद्धार्थ मधुरिमा को पीछे से देख रहे होते हैं और उन्हें इशारे में कहते हैं कि आप कब मिलोगी ..? इस पर मधुरिमा इशारे में थोड़ी देर बोलती हैं। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि मधुरिमा विशाल की गोद में बैठकर सिद्धार्थ को फ्लाइंग किस भी करती हैं। ऐसे करने के बाद विशाल और मधुरिमा हंसने लगते हैं। 

4 of 5
Asim Riaz,Paras Chhabra,mahira sharma - फोटो : social media
बात करें बिग बॉस 13 के खेल की तो अब घर का कप्तान बनने के लिए घरवालों ने ऐसा खेल खेला है कि बिग बॉस को तीन कंटेस्टेंट्स को दंड देना पड़ा है। कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंटस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सभी घरवाले कप्तानी के लिए टास्क करते नजर आते हैं। प्रोमो के अनुसार बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स से अपने गले में एक-दूसरे को तस्वीर टांगने को कहते हैं। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जलाना होगा। ऐसे में सिद्धर्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जलाते हुए दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस के प्रोमो के अंत में पारस आसिम की तस्वीर को, पारस की तस्वीर को माहिरा और आसिम, रश्मि देसाई की तस्वीर को गले में टांगे रहते हैं। प्रोमो के अनुसार पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दे, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है। इन तीनों को ऐसा करना बिग बॉस को पसंद नहीं आता है और बिग बॉस इन तीनों को दंड देने की घोषणा करते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बिग बॉस ने पारस, आसिम और माहिरा को क्या दंड दिया है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: नॉमिनेशन के बाद कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस ने किया बड़ा धमाका, तीन को मिला दंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें