फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजश्री ने किया वरिष्ठ नागरिकों को सलाम, बनाया खास धारावाहिक दादी अम्मा, दादी अम्मा मान जाओ

Thu, 09 Jan 2020 06:26 AM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
राजकुमार बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
राजश्री प्रोडक्शंस की तीसरी पीढ़ी धीरे-धीरे ही सही पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बना रही है। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश नवंबर में अपनी शादी के बाद एक बार फिर से सक्रिय हुए हैं और नए साल में वह लेकर आ रहे हैं एक नई कहानी, दादी अम्मा़, दादी अम्मा मान जाओ। इस शो में मोहन जोशी, सीमा बिस्वास जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ शीन दास और अंगा भोसले जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 3
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
देश में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की संख्या और खास बुजुर्गों के लिए बननी शुरू हुई मनोरंजन सामग्री को लेकर हिंदी सिनेमा में ट्रेंड सेटर फिल्में बनाने वाले राजश्री प्रोडक्शंस ने ये नया प्रयोग किया है। सूरज और उनके बेटे देवांश ने इस शो को समर्पित किया है देवांश के दादा दिवंगत राजकुमार बड़तात्या को। देवांश राजश्री प्रोडक्शंस के टेलिविजन डिवीजन के प्रमुख हैं और वह इस शो के निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
देवांश बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
शो के बारे में सूरज बड़जात्या कहते हैं, 'यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है और ये मुहावरा 'पिच्चतर साल के बच्चे' मेरे पिता ने राजकुमार बड़जात्या ने गढ़ा था। मैंने उनके साथ बिताए समय की बहुत सारी कथाओं को भी इसमें शामिल किया है। मैं यह शो उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।' राजश्री प्रोडक्शन्स ने छह साल पहले स्टार प्लस के साथ ‘प्यार का दर्द है’ शो बनाया था। शो के पहले लुक ने अपनी खास टैगलाइन 'पिच्चतर साल के बच्चे' के साथ काफी उत्सुकता जगाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें