रजत टोकस छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से वह घर-घर में फेमस हो गए थे। दिल्ली के रहने वाले रजत ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 2005 में महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने साईं बाबा शो से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई धारावाहिकों में नजर आए। हालांकि, साल 2013 में शुरू हुए सीरियल जोधा अकबर से वह देशभर में लोकप्रिय हो गए। इस सीरियल में लोगों ने उनके 'जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर' के किरदार को काफी पसंद किया।
Pathaan: बंपर कमाई के बीच विरोध का शिकार हुआ 'पठान', मुंबई में हिंदू संगठनों ने तोड़े फिल्म के डिजिटल पोस्टर