अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रखा है। चारों तरफ उनकी ही फिल्म की चर्चा है। वहीं, फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। बेशरम रंग गाने पर ऐसे तो कई कलाकारों ने डांस किया है और अपने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। वहीं, हाल ही में बिग बॉस 16 के घर में शुक्रवार का वार एपिसोड में गाने पर डांस देखने को मिला। इस एपिसोड में सुम्बुल तौकीर खान ने जमकर डांस किया। उस दौरान अनिल कपूर और फराह खान घर के अंदर आए थे। सुम्बुल के बेशरम रंग गाने पर डांस की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अनिल कपूर ने भी सुम्बुल के डांस की तारीफ की।