फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रौपदी के चीरहरण की शूटिंग के दौरान हादसा, धारावाहिक 'राधाकृष्ण' की इस हीरोइन को लगी चोट

Thu, 17 Sep 2020 03:08 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द्रौपदी का चीरहरण निसंदेह महाभारत के सबसे दुखी कर देने वाले अध्यायों में से एक है। वहीं राधाकृष्ण - कृष्ण अर्जुन गाथा शो में चल रहे महाभारत ट्रैक में दर्शकों को इस बार के महाएपिसोड में द्रौपदी का चीरहरण देखने को मिलने वाला है। इस सीन की तैयारी जोरों पर है, लेकिन इस बीच खबर ये भी है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान द्रौपदी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता गांगुली को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में बात करने पर इशिता बताती हैं कि “यह एक थका देने वाला सीक्वेंस था, जिसे हमने तीन दिन में शूट किया। मैं इसके अंत तक पूरी तरह से थक गई थी। मैं इस दौरान द्रौपदी की यात्रा की साक्षी बनीं, जहां उन्हें दुःशासन उनके कमरे से सभा तक घसीटकर ले जाता है। इस दौरान मेरी विग तकरीबन चार-पांच बार बालों से निकल गई और मेरे पैरों और बाएं कंधे पर कई चोटें भी आई। सिर्फ मैं ही नहीं, यहां तक कि मेरे सह-कलाकार अंकित गुलाटी, जो दुःशासन की भूमिका निभा रहे हैं वह भी घायल हो गए।"
विज्ञापन

3 of 5
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस तरह के दृश्य काफी चुनौती भरे होते हैं, लेकिन इशिता कहती हैं, ‘मैं अपने किरदार में इतनी डूबी हुई थी कि मुझे उस समय इन चोटों का एहसास ही नहीं हुआ। हालांकि मैंने भी दु:शासन के हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया और उन्हें नाखून से दी गई कई चोटों का सामना करना पड़ा। इस महामारी के चलते सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है जिसके चलते शूट और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।‘

4 of 5
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इशिता कहती हैं, 'बेशक, प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग के लिए सभी सावधानियां बरतीं हैं। मैंने घुटने के पैड पहने हुए थे, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप किसी सीक्वेंस को इतनी लगन से शूट करते हैं तो यही होता है। मैं सीक्वेंस के अंत तक चल भी नहीं पा रही थी।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इशिता आगे कहती हैं कि ‘इस तरह के दृश्यों को शूट करना हर अभिनेता का सपना होता है। मेरी चोटें इस सीक्वेंस की बहुत छोटी सी कीमत है, क्योंकि यह दृश्य बहुत अच्छी तरह से शूट हुआ है। सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें