आखिरकार छोटे पर्दे का ये सालों पुराना सीरियल खत्म होने जा रहा है। 25 जनवरी के बाद ये धारावाहिक आप नहीं देख पाएंगे। देखिए, आखिरी एपिसोड शूट करने पर सीरियल के सितारों ने क्या किया।
Trending Videos
विज्ञापन
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
2 of 18
आखिरी एपिसोड की शूटिंग खत्म करने के बाद सीरियल की लीड हीरोइन सुरभी ज्योति और बाकी स्टार कास्ट ने खूब जमकर जश्न मनाया और केट काटा।
विज्ञापन
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
3 of 18
एक दूसरे को केक खिलाते हुए सीरियल की माहिरा यानी सुरभि और अरमान यानी अविनाश सचदेव। वैसे सीरियल को याद रखने के लिए कई वजह हैं।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
4 of 18
सीरियल अपने चौथे सीजन के बाद खत्म हो रहा है। 2 साल पहले भी इसके खत्म होने की खबरें आईं थीं लेकिन रुक गया। मार्च 2015 में सुरभि का कॉनट्रैक्ट खत्म हो रहा था लेकिन उन्होंने एक साल और काम किया। अब ये सीरियल खत्म हो ही रहा है तो आगे की तस्वीरों में जानिए, इतने साल इसमें क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
5 of 18
छोटे पर्दे पर जब तक कोई सीरियल सालों तक खिंच न जाए और उसमें पीढ़ियों दर पीढ़ियों के रिश्तों को न दिखा दिया जाए तब तक वो कहां खत्म होते हैं। इसी घिसे पिटे रिवाज को सबसे ज्यादा 'कबूल है' ने बनाए रखा जो 2012 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
6 of 18
कबूल है में अब तक चार सीजन दिखाए गए और हर बार किरदार बदले। लेकिन ताजुब्ब की बात है कि सीरियल की लीड हीरोइन सुरभि ज्योति हमेशा नए किरदार के साथ टिकी रहीं।
विज्ञापन
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
7 of 18
सीरियल शुरु हुआ था जोया फारुखी की कहानी के साथ। सुरभि को जोया के रोल में बहुत पसंद भी किया गया। वह एक बोल्ड और खुले विचार की लड़की थी। लेकिन फिर सीरियल की कहानी आगे बढ़ी, जोया की मौत हो गई और सुरभि का रोल बदला।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
8 of 18
दूसरे सीजन में कहानी थी असद और जोया की जुड़वां बेटियों की। दोनों बेटियां मां जोया की शक्ल की ही थीं। इस बार भी सुरभि का लुक बदला और वो सीधी-सादी लड़की सनम के रूप में दिखीं।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
9 of 18
सुरभि ने जुड़वा बहन सहर का भी रोल निभाया जिसका अंदाज और पहनावा, सनम से काफी अलग था यानी सुरभि एक ही वक्त पर दो अलग अलग लुक में दिखी थीं।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
10 of 18
फिर आया तीसरे सीजन जिसमें दिखाया गया था कि सनम अपनी याद्दाश्त खो बैठी है और अब वह जन्नत के नाम से जानी जाती है और उसकी जगह नकली सनम ले लेती है। हालांकि सीजन के अंत में सनम की याद्दाश्त वापस आ जाती है।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
11 of 18
फिर सीरियल 25 साल आगे बढ़ा तो सुरभि माहिरा नाम की एक लड़की के किरदार में दिखीं। दांतों में तार और आंखों पर चढ़ा चश्मा सुरभि का नया लुक बना। वैसे जितने सुरभि के अवतार बदले, उतने ही उनके हीरो भी। देखिए, किस-किस के साथ उन्होंने ऑनस्क्रीन रोमांस किया।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
12 of 18
पहले सीजन में सुरभि यानि जोया करण सिंह ग्रोवर यानि असद के साथ रोमांस करते दिखी थीं।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
13 of 18
लेकिन बाद में करण ने सीरियल छोड़ दिया और राकेश को असद का रोल मिला। सुरभि ने उनके साथ भी बखूबी जोड़ी बनाई।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
14 of 18
दूसरे सीजन में सुरभि यानि सनम और करणवीर बोहरा यानि आहिल की केमिस्ट्री के बहुत चर्चे हुए।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
15 of 18
तीसरे सीजन में आहिल के साथ साथ सनम या यूं कहें कि जन्नत ने शाद आफ्ताब के साथ भी आंखों में आंखे डाल कर प्यार जताया।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
16 of 18
चौथे सीजन में सुरभि यानि माहिरा का हीरो बने राजबीर सिंह जिन्होंने आजाद का रोल निभाया। आगे चल कर आदाज की मौत हुई तो फिर एक हीरो आया।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
17 of 18
ये थे अवनिाश सचदेव जिनकी सीरियल में आठवें हीरो के रूप में एंट्री हुई थी। अविनाश ने अरमान का किरदार निभाया। सीरियल में आजाद की मौत के बाद अरमान ही माहिरा का प्यार बन कर आते हैं। आखिरकार ये सीरियल माहिरा-अरमान की लव स्टोरी पर हमेशा के लिए खत्म हो गया है।
च्विंग गम जैसे खिंचने के बाद अब खत्म हो रहा है ये सीरियल, आखिरी झलक
18 of 18
पहले सीजन में ही असद के भाई के रोल में पहले ऋषभ और फिर विक्रांत मेसी को लिया गया था। कहीं न कहीं जोया और अयान के बीच में भी कनेक्शन दिखाने की कोशिश की गई थी लेकिन इसे आगे नहीं ले जाया गया और जोया असद के साथ ही रही।