फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी की रस्म के बीच इस टीवी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से पहुंचीं सदमे में

Sat, 23 Feb 2019 01:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : file photo
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चाहत के घर पर भाई की हल्दी सेरेमनी चर रही थी कि तभी उनकी खुशियां अचानक मातम में बदल गई। इस बात की जानकारी खुद टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। चाहत ने फैंस को बताया कि उनकी मां ऊषा का निधन हो गया है। मां के निधन से चाहत गहरे सदमे में हैं। चाहत 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' (Qubool Hai) जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : instagram
चाहत खन्ना Chahatt Khanna) ने अपनी पोस्ट में लिखा - 'मेरे लिए यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है कि अब आप हमारे बीच नहीं हो। मैं रोज सुबह उस शक्ति के साथ उठती हूं जो आपने मुझे दी हैं। आप उस भगवान के पास हो जिन पर मैं अब कभी विश्वास नहीं करुंगी। आप हमें देख रहीं हैं और मैं आपसे वादा करती हूं कि जल्द ही मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। मैं जो भी करूंगी आपके लिए अपनी बेटियों के लिए करुंगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : instagram
चाहत ने आगे लिखा - 'मां को अचानक उल्टी हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ ही पल में हमने उन्हें खो दिया। कोई कुछ कर ही नहीं पाया।' चाहत के इस पोस्ट से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है तो वहीं चाहत के फैंस उनकी मां को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे है। आपको बता दें, चाहत बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं जिसकी वजह उनका पति से तलाक था। तलाक के बाद चाहत अपनी दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। 

4 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : file photo
चाहत खन्ना ने अपनी पति इरफान खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ससुराल छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने पति पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। हाल ही में चाहत ने पति पर इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए थे। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान चाहत ने कहा - 'फरहान को छोड़ने का फैसला सही था। मैं इतने वक्त से इस शादी को निभा रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी शादी टूटने के बाद लोग मुझे जज करने लगते। ऐसा कदम उठाना आसान नहीं होता। सोसाइटी का दवाब होता है। आखिरी में मैंने खुशी से जीने का फैसला किया। यह फैसला जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : file photo
चाहत ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था - 'तबीयत ठीक न होने की स्थिति में भी जबरदस्ती संबंध बनाते थे। चाहे मेरी जान की क्यों न चल रही तो इससे इन्हें फर्क नहीं पड़ता था। मुझे अपनी बेटियों के लिए यह सब सहना पड़ता था। यह सब सही में घरेलू हिंसा से भी ज्यादा है। फरहान ने मुझे मेरे परिवार से दूर रखने की कोशिश की। अब मैं फरहान के साथ एक सेकेंड भी नहीं रह सकती। हर समय सुसाइड करने की धमकी भी देते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें