फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Shakti: अर्जुन बिजलानी के नए शो प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति का ट्रेलर रिलीज, इस हसीना संग आएंगे नजर

Thu, 08 Jun 2023 05:26 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : social media

टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग शो के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। एक्टर टीवी के नए शो ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ के साथ कमबैक कर रहे हैं। शो की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्टर आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे। शो की शूटिंग के लिए अर्जुन ने बनारस की यात्रा की और फिलहाल वहां शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच अब एक्टर ने शो का प्रोमो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का प्रोमो साझा किया है। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस निक्की शर्मा भी नजर आएंगी। प्रोमो में एक्ट्रेस शक्ति का किरदार निभा रही हैं, जबकि अर्जुन शिव की भूमिका निभा रहे शो में सीरियस इंसान का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा आर्या, अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "शिव के टूटे हुए टुकडन को समेटकर, क्या शक्ति कर पाएगी उसे पूरा? जाने के लिए देखें एक नई कहानी #प्यार का पहला अध्ययन शिव शक्ति, 3 जुलाई से, रात 7:30 बजे, सिर्फ @zeetv par @nikkisharmaofficial।" 
 

4 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : social media
प्रोमो को शेयर करते ही फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और उनके कमबैक पर काफी खुश नजर आ रहे हैं कथित तौर पर कहा जा रहा कि प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति प्यार का पहला नाम राधा मोहन का स्पिनऑफ है, जिसमें शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram
बता दें कि प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति  में अर्जुन बिजलानी और निक्की शर्मा लीड रोल में हैं। इस शो को जी टीवी पर तीन जुलाई से शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें