बिग बॉस 11 के पहले वीकेंड में विकास और आकाश के झगड़े में प्रियंक शर्मा शिकार हो गए थे। लेकिन इस बार विकास खुद बिग बॉस के लपेटे में आ गए हैं। बता दें कि पुनीश की वजह से उनकी कैप्टनसी पर बात आ गई है। जानिए विकास और पुनीश में आखिर क्या कलह हुई..
विज्ञापन
2 of 5
Vikas and Puneesh
बिग बॉस 11 को तीसरा हफ्ता लग गया है लेकिन घर का माहौल जस का तस है। प्रियंक, जुबैर खान और शिवानी के घर से बाहर जाने के बाद बात अब घर के कैप्टन विकास गुप्ता पर आ गई है। दरअसल, विकास ने पुनीश पर हाथापाई कर दी है। जिसके चलते बिग बॉस ने उनसे घर की कप्तानी छीन ली है। यहां तक बात ये भी की जा रही है कि उनको घर से बेघर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas
बता दें कि 'लक्जरी बजट टास्क' के दौरान विकास ने पुनीश पर हमला किया। लेकिन शो के मेकर्स ने अभी ये फैसला नहीं लिया है कि विकास को शो में रखा जाएगा या नहीं। लेकिन ये तो तय है कि वे अब घर कप्तान नहीं रहेंगे। विकास गुस्से में इतने लाल हो थे गए कि पुनीश को मारने पर उतारु हो गए। ऐसे में घर के बाकी सदस्यों ने विकास और पुनीश को एक-दूसरे से दूर किया।
4 of 5
Bigg Boss
बता दें घर के नियम के मुताबिक किसी पर हाथ उठाना सहनीय नहीं है। क्योंकि इससे पहले विकास और आकाश की लड़ाई में आकाश पर हाथ उठाने के चलते प्रियंक को घर से बेघर होना पड़ा था।
वहीं, बिग बॉस के फैसले से विकास की कप्तानी जाने से पुनीश बेहद खुश हैं। विकास को अभी और क्या सजा मिलेगी ये तय नहीं हुआ है लेकिन उन्हें अभी जेल में बंद किया हुआ है।