बिग बॉस 11 के पहले वीकेंड में ही बाहर हुए पहले कन्टेस्टेंट प्रियंक शर्मा ने शो के होस्ट सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंक ने बताया कि शो से निकालने के बाद दबंग खान ने उन्हें सलाह दी थी। बता दें कि प्रियंक को कन्टेस्टेंट आकाश डडलानी से हाथापाई करने के चलते शो से निकाल दिया गया था। चलिए जानते हैं कि सलमान ने प्रियंक को आखिर क्या सलाद दी और जुबैर ने क्या खोला सलमान को लेकर बड़ा राज..
विज्ञापन
2 of 5
Priyank Sharma
बिग बॉस 11 के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड से बाहर हुए प्रियंक शर्मा ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें सलाद दी कि वे खुद को पहचाने। प्रियंक ने बताया कि 'सलमान ने शो में मुझे डांटा और मेरे लिए बोले भी, उन्होंने मुझसे कहा कि मत भूलों कि आप किस तरह के इंसान हो और तुम्हें किसी के फटे में टांग नहीं अड़ानी चाहिए थी, क्योंकि चैनल ऐसी बातों को प्रमोट नहीं करता।' सलमान की बात सुनने के बाद प्रियंक ने कहा कि उन्हें सलमान द्वारा समझाई गई एक-एक बात अच्छे से समझ आ गई।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, बिग बॉस से बाहर हुए विवादित कन्टेस्टेंट जुबैर खान का आरोप है कि सलमान दोबारा प्रियंक को शो में लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन शो में सलमान की इस बात को दिखाया नहीं गया है। ऐसे में जुबैर की बात का प्रियंक ने ये कहकर जवाब दिया कि 'ऐसा कुछ भी नहीं है, मुझे नहीं पता जुबैर ऐसा क्यों कह रहे हैं जबकि चैनल और सलमान की तरफ से ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है। प्रियंक ने कहा कि ' मुझे खुशी होगी अगर मुझे बिग बॉस में जाने का मौका मिला, लेकिन इस बात का ये मतलब नहीं है कि मुझे शो में दोबारा बुलाया जा रहा है।'
4 of 5
Priyank Sharma
लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंक बहुत जल्द ही शो का दोबारा हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, प्रियंक ने कहा कि अगर चैनल उन्हें दोबारा बुलाता है तो वे ये मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे।
एमटीवी शो 'स्पिलिटविला' के कन्टेस्टेंट रह चुके प्रियंक ने ये भी बताया कि बिग बॉस के घर का माहौल काफी पेचिदा होता है और वहां शांति से रहना बहुत ही मुश्किल है। घर में बहुत ही निगेटिव चीजें हैं जहां पागल और अजीब तरह के लोग रहते हैं। खैर ये बिग बॉस में आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि घर में प्रियंक की एंट्री होगी या नहीं।