फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना-शिल्पा से भी ज्यादा है पुनीश की संपत्ति, राजाओं की तरह जीना और पैसे उड़ाना है शौक

Sun, 14 Jan 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पुनीश शर्मा
बिग बॉस 11 के विनर का नाम सामने आने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। पुनीश शर्मा, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान में से किसी एक के सिर पर जीत का ताज सजेगा। विकास, हिना और शिल्पा सेलेब्रिटी हैं जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा। लेकिन पुनीश शर्मा अपने दम पर आम आदमी से सेलेब्रिटी बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पुनीश शर्मा
बिग बॉस में पुनीश का सफर कमाल का रहा है। जब उन्होंने शो में एंट्री की थी तो कहा था कि उनका लाइफस्टाइल भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। ये बात सच भी है। दिल्ली के रहने वाले पुनीश शर्मा करोड़पति बाप के बेटे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
पुनीश शर्मा
दिल्ली जैसे शहर में उनके कई नाइट क्लब्स हैं। पुनीश के पास मर्सिडीज बेंज जीएलए क्लास और ऑडी ए4 जैसी लग्जरी कारें हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपए है। पुनीश शर्मा जिस बंगले में रहते हैं उसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है।
 

 

4 of 7
बिग बॉस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि उनके हिस्से की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए है। उन्होंने इंग्लैंड के साउथ योर्कशायर के शेफिल्ड यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजसेन में मास्टर्स की पढ़ाई की है। पुनीश शर्मा के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है।
 

 
विज्ञापन

5 of 7
पुनीश शर्मा
उनके पापा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसका नाम 'हाईराइज बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन' है। पापा के बिजनेस में पुनीश ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैंडल किए हैं।  इसके अलावा पुनीश दिल्ली के पहले 'प्लेब्वॉय कैफे' के मालिक भी हैं।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
पुनीश शर्मा
बिग बॉस से पहले साल 2009 में पुनीश एक और रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' में नजर आए थे। पुनीश इस शो के विनर भी बने थे। खबरों की मानें तो पुनीश की शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं। फिलहाल पुनीश अपनी को-कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के साथ रिलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुनीश शर्मा
शो में बंदगी के साथ उनकी लव स्टोरी काफी हिट रही। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ इंटीमेट होते, किस करते यहां तक कि आधी रात को बाथरूम में भी जाते देखा गया। अब बंदगी चाहती हैं कि पुनीश ही इस शो के विनर बनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें