रियल्टी शो बिग बॉस का फाइनल सिर पर है ऐसे में घर के अंदर और घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट फिनाले में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। साथ ही वे दर्शकों का मनोरंजन करने लिए स्टेज पर परफोर्म भी करते नजर आएंगे..
विज्ञापन
2 of 5
Akash Dadlani
जी हां, शो के फिनाले के महासंग्राम को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने के लिए शो मेकर्स बेघर हुए कंटेस्टेंट्स से परफोर्म करवाते नजर आएंगे। बता दें कि शो में टॉप 4 की रेस से बाहर हुए आकाश ददलानी ने इसके लिए प्रैक्टिस भी कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
Puneesh And Bandgi
कलर्स के एक वीडियो के मुताबिक,आकाश फिल्म मुक्काबाज के एक गाने 'जिंदगी का पैंतरा' पर धांसू एंट्री देने वाले हैं। वहीं, घर में रोमांस का तड़का लगाने वाला कपल पुनीश और बंदगी स्विमिंग पूल में एक बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले हैं।
4 of 5
arshi khan
इतना ही नहीं घर में हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी की दोस्ती बहुत अच्छी थी। इसके साथ ही ये तीनों मिलकर एक जबरदस्त परफोर्मेंस देंगे। फिनाले में हितेन तेजवानी और अर्शी खान के बीच भी डांस देखा जाएगा। बता दें कि अर्शी फिनाले में 6 लाख रुपये की ड्रेस पहनेंगी।
दा खबरी के मुताबिक, इस वक्त शिल्पा वोटिंग की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक एक मिलियन से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं, शिल्पा से हिना, विकास और पुनीश वोटिंग में काफी पिछड़े हुए साबित हो रहे हैं।