फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'पार्वती' को रोकनी पड़ीं शादी की तैयारियां, इस अभिनेता संग लेने वाली थीं फेरे

Sun, 22 Mar 2020 01:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सभी अपने पहले से तय प्लान को कैंसिल कर रहे हैं। इसका असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिख रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी अभिनेता कुणाल वर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं। अब जिस तरह से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है उसके बाद उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
वेबसाइट स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा और कुणाल ने फैसला लिया है कि शादी की तारीख को कुछ समय के होल्ड पर रख दिया जाए। शादी को लेकर कुणाल वर्मा ने कहा कि 'हम यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब ठीक हो जाए और फिर 31 मार्च के बाद कोई फैसला लेंगे'। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
दूसरी ओर पूजा ने कहा कि 'अभी हम इसपर दोबारा सोच रहे हैं।' पूजा और कुणाल पिछले नौ साल से रिलेशनशिप में हैं। पूजा ने इस बात का एलान खुद सोशल मीडिया पर किया था कि वो कुणाल के साथ शादी करने जा रही हैं। पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी। जिसके बाद से ही फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार था। 

4 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
पूजा ने एक तस्वीर के साथ लिखा, 'इस महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर मैं आप सबके साथ साझा करना चाहती हूं। कुणाल वर्मा तुमने मुझे पूरा किया है। मैं एक बेटी थी, एक बहन, एक गर्लफ्रेंड और अब फाइनली एक बीवी बनने जा रही हूं। ये समय हमेशा के लिए एक होने का है। तो हम फाइनली शादी कर रहे हैं। आप सबकी शुभकानाओं की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा नौ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। इस सीरियल में दोनों लीड रोल में थे। पूजा बनर्जी ने 'देवों के देव महादेव' सीरियल में पार्वती का किरदार निभाया था।

'इश्क' का रीमेक बनाएंगे नीरज पांडे, निर्देशक तय और कलाकारों की तलाश जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें