फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day: 'बिग बॉस 13' के आसिम सहित इन 12 सितारों ने खुल्लम खुल्ला किया प्यार का इजहार

Sat, 08 Feb 2020 12:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dipika, Shoib, Asim, Himanshi, Kushal and Gauhar - फोटो : file photo
वैलेंटाइन वीक सात फरवरी से शुरू हो चुका है। पहले दिन 'रोज डे' (Rose Day) मनाया गया जबकि दूसरे दिन यानी कि आठ फरवरी को 'प्रपोज डे' (Propose Day) मनाया जा रहा है। हर त्योहार की तरह इस वीक को भी कई सितारों ने ऐसे मनाया कि वह चर्चा का विषय बन गया। इन सितारों ने न केवल मोहब्बत का खुल्लम खुल्ला इजहार किया बल्कि कुछ तो सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में भी बंध गए। इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

2 of 7
Gauhar Khan and Kushal Tandon - फोटो : file photo
गौहर खान-कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में गौहर और कुशाल पूरे सीजन एक दूसरे के करीब दिखाई दिए। कुशाल ने शो में ही गौहर को प्रपोज किया जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता कुछ वक्त तक ही चला। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 7
karishma tanna and upen patel - फोटो : file photo
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
बिग बॉस 8' में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार भी परवान चढ़ा। उपेन ने करिश्मा को प्रपोज भी किया था। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। 

4 of 7
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ ने 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) शादी कर ली थी। शादी से पहले शोएब और दीपिका एक साथ 'नच बलिए सीजन 9' में आए थे। इस शो में शोएब ने दीपिका को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया था। दीपिका और शोएब साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
yuvika chaudhary and prince narula - फोटो : file photo
प्रिंस नरुला-युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। फिलहाल इन दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
vikrant and monalisa - फोटो : file photo
मोनालीसा-विक्रांत सिंह राजपूत 
भोजपुरी की हॉट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मोनालीसा 'बिग बॉस' के 10वें सीजन की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं। मोनालीसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत की शादी बिग-बॉस के घर में हुई थी। इस शो के दौरान विक्रांत बतौर गेस्ट शो में आए थे और उन्होंने सभी के सामने मोनालीसा को शादी के लिए प्रपोज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
himanshi and asim riaz - फोटो : social media
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को घरवालों के सामने प्रपोज किया था। हिमांशी शो से बेघर होने के बाद आसिम का कनेक्शन बनकर घर में आई थीं। उनका ब्रेकअप भी हो चुका था। जैसे ही हिमांशी घर के अंदर आईं तो आसिम ने उन्हें गले लगाया और घरवालों के सामने उन्हें प्रपोज किया था।

पारस को नॉमिनेशन से बचाने पर भड़कीं शहनाज, सिद्धार्थ पर लगाया ऐसा आरोप सुनते ही भड़क उठे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें