फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: अभी से जान लीजिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर, ये हैं तीन वजह

Tue, 21 Nov 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Priyank Sharma
रियल्टी शो बिग बॉस-11 अपने रोमांच की चरम सीमा पर धीरे-धीरे पहुंच रहा है। घर से आठ कंटेस्टेंट की छुट्टी हो चुकी है और अब प्रियांक की बारी है। चलिए आपको बताते है कि ये तीन वजह जो प्रियांक को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता...
विज्ञापन

2 of 6
Hina Khan
इस हफ्ते के नॉमीनेशन स्पेशल एपीसोड में चार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं। इन चारों में सबसे पहला नाम हिना खान का आता है इसके बाद हैं प्रियांक, सपना और शिल्पा शिंदे। बता दें कि टास्क के दौरान विकास के मास्टरमाइंड ने हिना,प्रियांक और सपना को नॉमीनेट होने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
Priyank sharma
लेकिन इस हफ्ते जिसकी घर से बेघर होने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही हैं वो हैं प्रियांक शर्मा। जी हां, घर में दोबारा एंट्री करने वाले प्रियांक शर्मा की अब घर में बने रहने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। इसकी सबसे पहली वजह है कि प्रियांक शर्मा घर में कुछ करते दिखाई नहीं देते।

4 of 6
प्रियांक शर्मा
बता दें कि प्रियांक घर में बहुत ही झगड़ालू किस्म के कंटेस्टेंट हैं और वे हिना और बेन के लिए आकाश और पुनीश से भिड़ने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। बिग बॉस ने उन्हें जो खुद को प्रूव करने का मौका दिया था वे उसपर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Priyank and Arshi
वहीं, प्रियांक ने घर में सबसे ज्यादा बार अर्शी खान को टारगेट किया है। बता दें कि प्रियांक ने जब घर में दोबारा एंट्री की थी तो उन्होंने सबसे पहले अर्शी के पुणे वाले स्कैंडल के बारे में खुलासा किया था। जिस पर अर्शी बहुत फूट-फूट कर रोईं थी। इसके बाद भी प्रियांक ने 'अर्शी पर थू' जैसी बेकार की बातों को किया था। इतना ही नहीं प्रियांक आज रात 21 नवंबर के शो में भी अर्शी के कपड़ों पर कंमेट्स करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sapna Chaudhary
आखिर में, जहां तक सवाल है बाकी के तीन कंटेस्टेंट का तो आपको बता दें कि सपना को उनके चाहने वाले लगातार वोट कर रहे हैं। पिछली बार उन्हें एक लाख से भी ज्यादा वोट मिले थे। वहीं शिल्पा भी पूर्व 'अंगूरी भाबी' होने के चलते लोगों के दिल में घर कर गई हैं। लेकिन हिना का रिकॉर्ड देखा जाए तो वे बहुत सूझबूझ से घर में खेल रही है और बिग बॉस को ऐसे कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें