फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनरियल क्रू ने जीता Dance India Dance का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपये

Mon, 30 Sep 2019 12:09 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dance India Dance - फोटो : amar ujala mumbai
जीटीवी के मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के 7वें सीजन के ग्रैंड फिनाले आज हुआ। इस सीजन को अनरियल क्रू ने जीत लिया है। उन्हें अवॉर्ड के साथ जीते पांच लाख रुपये भी मिले। बता दें कि शो में न सिर्फ काफी मस्ती मजाक देखने को मिला। बल्कि एक से एक धमाकेदार परफॉर्मेंस ने भी सभी का दिल जीत लिया। शो के फिनाले में प्रियंका चोपड़ा जोनस का भी खास अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
डांस इंडिया डांस के सेट पर सेलेब्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि शो के फिनाले में चार टीमें आमने सामने थीं। जिसमे मुकुल जैन ( इस्ट के टाइगर), अनरियल क्रू ( नॉर्थ के नवाब), आई एम हिप हॉप (साउथ के थलाइवन्स) और  कुलदीप-प्रांशू ( वेस्ट के सिंघम) शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka, Farhan and Kareena DID set - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं बात शो के जजेस की करें तो शो के जज पैनल में करीना कपूर खान के साथ ही साथ रफ्तार और बॉस्को का नाम शामिल है। शो के फिनाले में फिल्म  द स्काई इज पिंक को प्रमोट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

4 of 5
Priyanka, Farhan and Kareena DID set - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो में एक तरफ जहां टेरेंस लुईस ने जानदार परफॉर्मेंस दी थी वहीं दूसरी ओर करीना कपूर खान ने दबंग 2 के सुपरहिट गाने फेविकोल सहित अन्य गानों पर  डांस कर महफिल लूट ली। इस फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने भी एक साथ एक परफॉर्मेंस दी। दोनों ने फिल्म डॉन के गाने 'आज की रात' पर परफॉर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Kareena Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वैसे शो में करीना और प्रियंका ने सिर्फ डांस में ही मस्ती नहीं की बल्कि साथ ही साथ दोनों ने शो में क्विज खेलते हुए भी फैंस को काफी एंटरटेन किया। इस दौरान शो के एंकर करण वाही ने दोनों से एक सवाल पूछा कि अगर सेल में किसी बैग का आखिरी पीस मिले तो आप दोनों क्या करेंगी। इस सवाल का न सिर्फ करीना ने बल्कि प्रियंका ने भी जानदार जवाब दिया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें