फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: विकास ने पार की हदें, बोले-ये इस शो का सबसे वाहियात कंटेस्टेंट

Wed, 13 Dec 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
vikas gupta
बिग बॉस के सीजन 11 में अर्शी खान के बाद अब विकास गुप्ता ने भी एक टास्क के दौरान सारी हदें पार करते हुए 3 कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ा। एक कंटेस्‍टेंट को तो विकास ने यहां तक कह दिया कि ये इस शो का सबसे वाहियात कंटेस्टेंट है। बाहर तेरे को इतना पीटेंगे पकड़-पकड़ के। मेंढक की आंख, तेरे को पता भी नहीं चलेगा।’

पढ़ें: Unseen Video: 'शिल्पा का 40 की उम्र में प्रीति जिंटा जैसा फिगर, 25 में क्या कहर ढाती होंगी'
विज्ञापन

2 of 6
Aakash
विकास गुप्ता ने ये सब कहा, आकाश ददलानी से। दरअसल, ये सब कुछ बीबी लैब लग्जरी टास्क के दौरान। टास्क का नाम है- ‘बीबी लैब’। विकास, शिल्पा, अर्शी और लव इस लैब में काम करते हैं। वहीं हिना, आकाश, प्रियांक और हितेन इस लैब में रोबोट बनते हैं। टास्क में विकास, शिल्पा, अर्शी और लव का ग्रुप रोबोट बने हिना, आकाश, प्रियांक और हितेन को मूवमेंट करने पर जोर देते हैं। हिना, आकाश, प्रियांक और हितेन रोबोट बने होने के करण हिल नहीं सकते। 
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस समय-समय पर विकास, शिल्पा, अर्शी और लव को आदेश देते हैं कि कब उन्हें दूसरी टीम के लोगों को हंसाने, रुलाने, गुस्सा दिलाने की कोशिश करना है। इस दौरान उन्हें अपने इमोशन्स को कंट्रोल करना होता है। हिना, आकाश, प्रियांक और हितेन में से किसी की भी मूवमेंट होने पर वह गेम से आउट हो जाएंगे। जिसकी टीम ये कार्य करने में सफल होगी वह इस राउंड का विजेता घोषित होता है। टास्क जीतने के लिए अर्शी और विकास, आकाश और हिना को गुस्सा दिलाने की कोशिश करते हैं। 

4 of 6
akash
टास्क में सबसे पहले कर्मचारियों को सारे रोबोट को गुस्सा दिलाना था। इस टास्क में विकास और शिल्पा शिंदे सबसे पहले रोबोट बने आकाश के पास आते हैं। वह उसे गुस्सा दिलाने के लिए कहते हैं कि ये इस शो का सबसे वाहियात कंटेस्टेंट है। तुम्हें आइडिया भी नहीं है कि तुम कितने बदसूरत लगते हो। तुम बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बदसूरत हो। तुम पर बुढ़ापा है। अर्शी आकाश को कहती हैं कि वह एक नंबर के बेवकूफ इंसान हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Akash Dadlani
विकास कहते हैं कि तुमने 15 साल की उम्र में कौन सी चैम्पियनशिप जीती है। इतनी लंबी लंबी छोड़ने की आदत है ना कि क्या कहें। पहले तूने बच्चा बनकर शिल्पा जी को किस किया अब ऐसे किया कि इंसान डर जाए। लड़कियों को ढंग से टच करना नहीं आता तेरे को। बाहर जाते ही लोग तुझे पकड़-पकड़ कर मारेंगे। कभी अपनी शक्ल आइने में देखी है। तूने बनाया है चिट्टियां कलाइयां। लेकिन तेरा नाम तो नहीं है उसमें। तेरे साथ चीटिंग हुई है क्या। विकास की बातें सुन आकाश खून का घूंट पी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टास्क खत्म होने के बाद जब वह अंदर जाता है तो विकास की तरफ इशारा कर कहता है कि टास्क में मां नानी, उसको ऐसे पप्पी दिया। ये सब अब कल देखना मैं तेरी क्या हालत करता हूं। इतने में विकास कहते हैं कि अरे ये सब टास्क था तू ऐसे नाराज क्यों हो रहा है। दोनों की बात पर हंसते हुए शिल्पा कहती हैं कि पता है सच कड़वा होता है ना आकाश। वहीं आकाश कहते हैं कि मैंने कभी तुझे बुरी नजर से नहीं देखा। शिल्पा कहती हैं कि मैंने कभी ये बोला भी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें