फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss खत्म होते ही प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड ने शो में आने का खोला राज,सलमान रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 Jan 2018 09:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Divya Agarwal
बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद भी प्रियांक सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी अपनी मर्दानगी के सवालों पर जवाब देते हुए तो कभी शाहरुख खान की पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ ठुमके लगाते हुए। इसी बीच प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने मीडिया के सामने अपने और प्रियांक के रिश्तों पर खुलकर बात की और जो बताया वो जानकर शायद आपको यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 6
Divya Agarwal
बिग बॉस के दौरान प्रियांक बेनाफ्शा से बढ़ती नजदीकियों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे जिसके बाद दिव्या का घर पर आना ब्रेकअप करना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर गया था। यहां तक की घरवाले भी उन पर उंगली उठाने लगे थे। लोगों ने ये तक कहा कि ये सब स्क्रिप्टड था। इन सभी सवालों का जवाब दिव्या ने एक शो के दौरान दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Divya Agarwal
दिव्या जल्द ही MTV’s Date To Remember शो में आने वाली हैं जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। दिव्या ने इस बात का खुलासा इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए किया। उन्होंने कहा - 'बिग बॉस के अंदर मेरी प्रियांक से जो बातचीत हुई थी वो स्क्रिप्डट नहीं थी और ना ही वह शो का हिस्सा था। सभी लोग हमारी डेट के बारे में जानते हैं और वह कैमरे में भी कैद हो चुका है। मैं प्रियांक से मिली और रोई ये पहले से फिक्स नहीं था। मेरे लिए ये मुलाकात हमेशा यादगार रहेगी।'

4 of 6
Divya Agarwal
दिव्या ने कहा - 'इस बात से फर्क नहीं पड़ता आज हम कहां हैं लेकिन वो मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। कैमरे के सामने प्रियांक से रिश्ता तोड़ना जरूरी था। मुझे लव और हिना से कोई परेशानी नहीं थी। कुछ लोगों ने कहा कि मैं हिना और लव के खिलाफ हूं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। मैंने बस इतना कहा था कि विकास तुम्हारा बहुत अच्छा दोस्त है क्योंकि मैं उसे बहुत पहले से जानती थी।' 
विज्ञापन

5 of 6
Divya Agarwal
इसके साथ ही दिव्या ने कहा - 'प्रियांक की वजह से विकास के परिवार को काफी तकलीफ हो रही थी इसी वजह से शो में आकर रिश्ता खत्म करना जरूरी था। मैं हमेशा प्रियांक और दिव्या की 'दिव्यांक' जोड़ी की फैन रहूंगी। हालांकि जब दिव्या से पूछा गया क्या वो दोबारा प्रियांक को डेट करेंगी तो उन्होंने साफतौर पर मना कर दिया। लेकिन इतना जरूर कहा प्रोफेशनली तौर पर काम कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Divya Agarwal
आपको बता दें बिग बॉस में दिव्या ने आकर प्रियांक से अपना ब्रेकअप किया था। जिसके बाद सभी घरवाले प्रियांक से खफा थे हालांकि प्रियांक ने कहा था उन दोनों का रिश्ता पहले ही टूट चुका हैं। दिव्या और प्रियांक की जोड़ी MTV Splitsvilla से काफी फेमस हुई थी जिसके बाद प्रियांक बिग बॉस में दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें