फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss में हारकर भी जीत गईं हिना खान, पहली बार हुआ कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद नहीं थी

Thu, 18 Jan 2018 08:00 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान
बिग बॉस 11 पिछले सारे सीजन से सबसे ज्यादा हिट रहा। घर में प्यार, टकरार, चालाकी और ड्रामा सबकुछ देखने को मिला। इन सबके बावजूद ‌अपनी मासूमियत से शिल्पा शिंदे ने दर्शकों का दिल जीता और विनर बन गईं। लेकिन हम आपको एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं जिसमें हिना खान हारकर भी जीत गईं।
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शिंदे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं। उन्हें एक दिन का 1 लाख रुपए दिया जाता था। मतलब हिना हफ्ते में 7 से 8 लाख रुपए तक कमाती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शो में शिल्पा को कड़ी टक्कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान
बिग बॉस से पहले हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। हिना के बाद शिल्पा हफ्ते के 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करती थीं। ट्रॉफी के साथ शिल्पा को 44 लाख रुपए जीत की ईनामी राशि के तौर पर मिले हैं।
 

 

4 of 7
बिग बॉस
शिल्पा और हिना के अलावा हितेन तेजवानी भी फेमस सेलेब्रिटी में से एक थे। उन्हें भी हर हफ्ते की 7 लाख रुपए फीस दी जाती थी। इसके बाद विकास गुप्ता को 6 लाख रुपए दिए जाते थे। इस बार के सीजन में कुछ ही सेलेब्रिटीज थे। कॉमनर की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन

5 of 7
बिग बॉस
कॉमनर तो हर हफ्ते की 3 से 4 लाख रुपए ही फीस लेते थे। बता दें कि विकास गुप्ता को भी 6 लाख रुपए ईनामी राशि दी गई है। इन पैसों को विकास अर्शी खान और ज्योति कुमारी को बराबर बांट देंगे। विकास का कहना ‌था कि घर में उनके यही दोनों सच्चे दोस्त थे इसलिए वो इन दोनों को ये पैसे देंगे।
विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस
हाल ही में 'द खबरी' के ट्विटर अकाउंट पर आए एक ट्वीट के मुताबिक, ग्रांड फिनाले के दिन लाइव वोटिंग हिना खान की वजह से करवाई गई थी। बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब वोटिंग लाइन बंद होने के बाद फिर से लाइव वोटिंग करवाई गई हों।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस
इसकी वजह बनीं थीं हिना खान। 'द खबरी' के मुताबिक, हिना खान ने बैक स्टेज काफी ड्रामा किया था। हिना को शिल्पा से हारना मंजूर नहीं था। उनके बवाल मचाने पर सलमान खान ने बात संभाली और मेकर्स ने लाइव वोटिंग कराने का फैसला लिया। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें